
यूपी के 75 जिलों में आज ब्लैकआउट; घरों-दुकानों की लाइट होगी बंद, जाने वजह…
Blackout In UP: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आज शाम को दस मिनट के लिए ब्लैकआउट मॉकड्रिल होगी. इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं. फिरोजाबाद जिले में 10 मिनट (शाम 6 बजे से शाम 6:10) के लिए ब्लैक आउट किया जाएगा.
जिलाधिकारी ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान पीडी जैन इण्टर कॉलेज के खेल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में ब्लैक आउट एक्सरसाइज भी होगी, जिसमें बचाव का अभ्यास किया जाएगा. वहीं, बस्ती डीएम ने भी आज ब्लैक आउट को लेकर अपील जारी की है. आईये जाने विस्तार से…
जिलाधिकारी की जनता से अपील: जिलाधिकारी रमेश रंजन लोगों से अपील है कि इस दौरान अपने घरों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर दें. बाहर प्रकाश दिखाई न दे. कहा है कि बाहर कोई माचिस, लाइट व टॉर्च का प्रयोग न करें. यदि कहीं पर कोई लाइट निकल रही हो तो वहां पर काला कागज चिपका दें, जिससे घर से कोई भी लाइट बाहर न निकल पाए. धूम्रपान न करें. ब्लैक आउट को सिविल डिफेन्स फिरोजाबाद के वार्डन्स की सहायता से लागू किया जा रहा है.
ब्लैकआउट क्यों है जरूरी? बता दें कि हवाई हमलों से लोगों की जानमाल की सुरक्षा के लिए ब्लैक आउट कराया जाता है. ब्लैक आउट का मतलब होता है कि उस समय पूरे क्षेत्र की लाइटें बंद रहेंगी. जिससे दुश्मन की निगाह से वह स्थान बचा रहे.
बस्ती में भी होगा: डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने बताया कि 23 जनवरी की शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे तक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान कंपनी बाग चौराहा से लेकर तिरंगा झंडा चौराहा तक के क्षेत्र को पूरी तरह ब्लैकआउट ज़ोन में तब्दील कर दिया जाएगा. नागरिक अपने घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भीतरी और बाहरी लाइटें पूरी तरह बंद रखें. इस आधे घंटे के दौरान अनावश्यक रूप से सड़कों पर न निकलें.
ब्लैकआउट प्रोटोकॉल: ब्लैकआउट प्रोटोकॉल युद्ध के समय में बेहद प्रभावी और जरूरी होता है. इसका मुख्य उद्देश्य दुश्मन देश को रिहाइशी इलाकों की लोकेशन मिलने से रोकना है. आधुनिक युद्ध में ड्रोन और मिसाइलों की गति बहुत तेज होती है.





