Border 2 Review: ‘बॉर्डर 2’ ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म को शानदार बता रहे लोग

Border 2 Movie Review: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2′ 23 जनवरी 2026  शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस बार ‘बॉर्डर 2’ में तीन सेनाओं (आर्मी, एयर फोर्स और नेवी) के जांबाजों की कहानी दिखाई जा रही है.

Border 2 Movie Review: 23 जनवरी का दिन… सिनेमाघरों में सनी देओल एक बार फिर गर्दा उड़ाने आ गए हैं. 28 साल बाद बॉर्डर की सीक्वल लौटा है. फैंस नॉस्टैल्जिक फील कर रहे हैं… ‘संदेशे आते हैं’ और ‘घर कब आओगे’ गाने को सुनकर उनकी आंखें नम हैं. थियेटर्स के अंदर बैठे दर्शकों में देशभक्ति की भावना उमड़ रही है. शुरुआती ट्रेंड्स में मूवी को शानदार बताया जा रहा है. फिल्म में सनी देओल आर्मी ऑफिसर, वरुण धवन एक मेजर, दिलजीत दोसांझ एयर फोर्स पायलट और अहान शेट्टी नेवी ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं. गणतंत्र दिवस से पहले रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म का सोशल मीडिया यूजर्स जहां रिव्यू दे रहे हैं।

क्रिटिक ने दिया शानदार रेटिंग

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसे 4.5 स्टार देते हुए ‘ब्रीथटेकिंग’ बताया है. रिव्यू के मुताबिक, सनी देओल फिल्म की जान हैं, जिनका रौब और दमदार डायलॉग्स थिएटर में तालियां बटोरते हैं. वहीं वरुण धवन का जोश और इंटेंस परफॉर्मेंस सरप्राइज करती है, जबकि दिलजीत दोसांझ हर सीन में अपने जादू से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं.

एडवांस बुकिंग में बिके 4 लाख टिकट

sacnilk के मुताबिक, 2D, DOLBY CINE, 4DX और IMAX 2D, चारों फॉर्मेट में ‘बॉर्डर 2’ के 4.09 लाख से अध‍िक टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। इससे कुल 12.50 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि ब्‍लॉक सीटों को मिलाकर 17.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस हुआ है। सनी देओल स्टारर फिल्म का मुख्य टारगेट मास मार्केट है, जहां आम तौर पर स्पॉट बुकिंग ज्यादा होती है।

कलाकारों का प्रदर्शन

फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की नई पलटन ने जान फूंक दी है. खासकर दिलजीत दोसांझ के हवाई हमले के सीन और वरुण धवन के दमदार डायलॉग्स को दर्शकों की खूब तालियां मिल रही हैं. अहान शेट्टी ने भी अपने पिता सुनील शेट्टी की विरासत को बखूबी संभाला है.

ये भी पढ़े- Subhas Chandra Bose: बोस से लेकर ‘गुमनामी’ तक… देखे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बनीं फिल्में-सीरीज

बॉर्डर 2 में छाए सनी देओल

फिल्म को लेकर सामने आए शुरुआती रिव्यूज में सनी का दमखम देखने को मिला है. उनका काम शानदार है. फिल्म में जोश भरने का भारी काम सनी के मजबूत कंधों पर है और वो तीस साल बाद भी ये काम पूरी मजबूती से कर रहे हैं. वरुण, दिलजीत और अहान अपने किरदारों में जम रहे हैं. ‘बॉर्डर 2’ के इमोशनल मोमेंट बहुत असरदार हैं. इनका असर आपको गले और आंखों तक महसूस हो सकता है.

ये भी पढ़े- Border 2: रिलीज से पहले ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़, एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने

Back to top button