
Battle of Galwan के पहले सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का टीजर जारी, खूबसूरत है गाने की धुन
Battle of Galwan: सलमान खान स्टारर बैटल ऑफ गलवान जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वॉर ड्रामा के पहले गाने मातृभूमि की पहली झलक सामने आ गई है। इस गाने की धुन दिल जीत लेगी।
Battle of Galwan: सलमान खान (Salman khan) ने अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) के गाने का टीजर शेयर किया है। इसमे फिल्म के गाने मातृभूमि (Maatrubhumi) की एक छोटी झलक दिखाई गई है। एक्टर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर यह 19 सेकेंड का टीजर शेयर किया। टीजर की शुरुआत सेना की बिगुल की आवाज से होती है और इसमें भारतीय झंडा मजबूती से लहराता दिखता है। फिल्म का पूरा गाना मातृभूमि 24 जनवरी को रिलीज किया जाएगा, जो गणतंत्र दिवस से 2 दिन पहले आएगा।
देशभक्ति से भरा फिल्म का पहला सॉन्ग
रिपब्लिक डे (Republic Day) से पहले बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना जारी हो रहा है, जो देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए काफी है। इस गाने का संगीत हिमेश रेशमिया (Himesh Reshamiya) ने दिया है, बोल समीर अंजान ने लिखे हैं और इसे अरिजीत सिंह (Arijit Singh) व श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया है।
#Maatrubhumi out tomorrowhttps://t.co/GdpkCOTA5h@LakhiaApoorva @IChitrangda #HimeshReshammiya @arijitsingh @shreyaghoshal #ManiDharamkot @SKFilmsOfficial @SKF_Music @ShamiraahN pic.twitter.com/laLVwyD7Eg
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) January 23, 2026
फिल्म के बारे में
बता दें इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें एक्टर के अपोजिट एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित, ‘बैटल ऑफ गलवान’ भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 में हुई गलवान घाटी की भयानक झड़प पर बेस्ड है.
ये भी पढ़े- शादी रद्द होने के बाद फिर विवादों में Palash Muchhal, धोखाधड़ी का लगा आरोप
कब रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ गलवान’
बॉलीवुड हंगामा के हवाले से एक सूत्र ने फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “शूटिंग सितंबर में लद्दाख में शुरू हुई थी और फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट हो चुका है. टीम ने पहले ही कई चुनौतीपूर्ण और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर ली है और इसकी शूटिंग दिसंबर में पूरी हो जाएगी, जिसके बाद निर्देशक अपूर्वा लखिया पूरी तरह से पोस्ट-प्रोडक्शन पर ध्यान देंगे.
ये भी पढ़े- Border 2 Review: ‘बॉर्डर 2’ ने जीता दर्शकों का दिल, फिल्म को शानदार बता रहे लोग
अंदरूनी सूत्र ने आगे बताया कि निर्माता ‘बैटल ऑफ गलवान’ को जून 2026 में रिलीज़ करने की प्लानिंग की जा रही है और “जनवरी में रिलीज़ अब संभव नहीं है. लेकिन जून पर सीरियसली विचार किया जा रहा है, हालांकि टीम अगले साल जुलाई और अगस्त के महीनों में रिलीज़ के लिए आइडियल तारीखें तलाश रही है.”
ये भी पढ़े- Subhas Chandra Bose: बोस से लेकर ‘गुमनामी’ तक… देखे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर बनीं फिल्में-सीरीज





