‘ये मोदी की गारंटी है’, सबरीमाला चोरी मामले पर PM का केरल के लोगों से बड़ा वादा

PM Modi Visit to Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केरल में बदलाव निश्चित है। उन्होंने एलडीएफ-यूडीएफ पर भ्रष्टाचार व तुष्टीकरण का आरोप लगाया।

PM Modi Visit to Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण भारत के राज्य केरल पहुंचे और भाजपा के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की। तिरुवनंतपुरम में शानदार स्वागत के लिए उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि लोगों के आशीर्वाद से भाजपा-एनडीए इस शहर के लिए विकास, बेहतर नागरिक सेवाएं व एक उज्जवल भविष्य देने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने सबरीमाला मंदिर में चोरी की जांच के लिए ‘मोदी की गारंटी’ दी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राज्य में ‘डबल इंजन’ सरकार का वादा किया।

पीएम मोदी ने केरल के लोगों से किया वादा

पीएम ने राज्य में ‘लेफ्ट इकोसिस्टम’ पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ही एलडीएफ और यूडीएफ के भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। उन्होंने एलडीएफ और यूडीएफ पर भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा, “आने वाले चुनाव (विधानसभा) केरल की दशा और दिशा दोनों बदल देंगे। आपने अब तक केरल में सिर्फ दो पक्ष देखे हैं – एलडीएफ और यूडीएफ। दोनों ने बारी-बारी से केरल को बर्बाद किया है, लेकिन एक तीसरा पक्ष भी है। वह है विकास और अच्छे शासन का। वह है भाजपा का।”

पीएम मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें

अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने अखिल केरल धीवरा सभा के एक डेलीगेशन से बातचीत कीं. मीटिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए, पीएम मोदी ने मछुआरों की भलाई के लिए संगठन के काम की तारीफ की. एक्स पर लिखा, ‘पिछले दस सालों में, NDA सरकार ने मछुआरों के लिए बहुत काम किया है. हमारा ज़ोर उनके लिए बेहतर बाजार और टेक्नोलॉजी पक्का करने पर रहा है. यह काम आने वाले समय में और ज़ोर-शोर से जारी रहेगा.’

केरल चुनाव से पहले दौरा

इस केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पीएम मोदी आगामी चुनाव को देखते हुए, केरल में पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने और कॉर्पोरेशन चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए खुद बधाई देने पहुंचे. इस दौरे पर उन्होंने कई पब्लिक मीटिंग कीं. कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च किए. हाल ही में हुए सिविक चुनाव में भाजपा ने तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन एलडीएफ को हराकर जीती थी. उस चुनाव के बाद यह पीएम मोदी का राज्य का पहला दौरा है. भाजपा द्वारा लेफ्ट को हराने के बाद, अनुभवी नेता और वकील वीवी राजेश ने तिरुवनंतपुरम के मेयर के तौर पर शपथ ली.

Back to top button