
Noida News: बारात में जमकर चली लाठियां! एक ही परिवार के 7 लोग ICU में भर्ती
Greater Noida News: बदमाशों के इस हमले में देशराज (80) उनके बेटे देवेंद्र ,वीरेंद्र, राजेंद्र और भतीजे श्रीनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हो गया. बारात में शामिल लोगों पर दूसरे पक्ष के दबंगों ने लाठी-डंडों और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया. इस हिंसक हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग सहित एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए, जिनमें से 8 से 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. कुछ घायलों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. हमले के दौरान बारात में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई।
करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल
हमले में 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें देवेंद्र, वीरेंद्र, राजेन्द्र, देसराज, जितेंद्र आदि लोग शामिल हैं. घायलों को तुरंत आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां कुछ लोगों को आईसीयू में रखा गया है. वहीं कई बुजुर्गों को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आए हैं. कुछ की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है.
#upcrimenews
ग्रेटर नोएडा में बारात पर हमला, 8-10 लोग गंभीर रूप से घायल➡गाड़ियों में सवार दबंगों ने बोला हमला
➡लाठी-डंडों और फरसों से किया गया जानलेवा हमला
➡8–10 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी ICU में भर्ती
➡हमले के दौरान बारात में अफरा-तफरी, भगदड़ मची
➡दादरी थाना क्षेत्र के… pic.twitter.com/O36g03Hl3f— Live New India (@livenewindia01) January 24, 2026
पुरानी रंजिश में किया हमला
थाना प्रभारी दादरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था जिसका बदला लेने के लिए शादी जैसे मौके को चुना गया. घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और घायलों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है.
जानकारी के मुताबिक, दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में एक बारात दनकौर के जगनपुर गांव से आई थी जिसमें शादी की रसमें चल रही थीं. इसी दौरान आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर करीब 30 से 40 दबंग पंडाल में घुसे और अचानक लाठी-डंडों और फरसा से हमला करना शुरू कर दिया. हमला इतना हिंसक था कि किसी को भी समझने का मौका नहीं मिला.
कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे तो वहीं कुछ लोग जमीन पर गिर पड़े. चीख-पुकार और अफरा तफरी के बीच शादी का माहौल पूरी तरह भय में बदल गया.





