
UP दिवस 2026 की आज से होगी शुरुआत, नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की दिखेगी झलक
UP Diwas 2026: उत्तर प्रदेश दिवस 2026 की शुरुआत आज यानी कि शनिवार से हो रही है. यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे.
UP Diwas 2026: यूपी दिवस के अवसर पर बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में प्रवेश शनिवार से तीन दिन तक निशुल्क रहेगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया। इस बार यूपी दिवस का आयोजन 65 एकड़ में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल में हो रहा है। शनिवार को आयेाजन के शुभारंभ के मौके पर गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। आयोजन में बड़ी तादाद में लोग आएंगे। इसे देखते हुए एलडीए ने पार्क में प्रवेश तीन दिन के लिए मुफ्त कर दिया है।
मुख्य आकर्षण होगा ODOC
इस साल उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा घोषित ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुज़ीन’ (ODOC) योजना होगी. ODOC योजना के तहत राज्य के हर जिले से एक पारंपरिक और मशहूर व्यंजन चुना गया है. इस खास कार्यक्रम में राज्य भर के सभी ODOC व्यंजन एक ही जगह पर उपलब्ध होंगे. यह पहल न सिर्फ़ उत्तर प्रदेश के व्यंजनों की विविधता को दिखाएगी, बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक पहचान को भी मज़बूत करेगी.
इसके साथ ही ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना के तहत कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी. साथ ही उन्हें यूपी दिवस के मौके पर बेचा भी जाएगा. इसके अलावा GI टैग वाले उत्पादों को भी ट्रेड शो के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा.
26 को एलडीए के सभी पार्कों में प्रवेश मुफ्त
इन लोगों को किया जाएगा सम्मानित
उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के दौरान ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ प्रदान किया जाएगा. साथ ही इस साल, शिक्षा, साहित्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली पांच जानी-मानी हस्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा. ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के तहत शानदार प्रदर्शन करने वाले जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा.
हर जिले में होगा कार्यक्रम का प्रसारण
कार्यक्रम का प्रसारण सभी जिलों में किया जाएगा. साथ ही कार्यक्रम स्थलों का चयन समयबद्ध ढंग से पूरा करने और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें कार्यक्रमों में आमंत्रित करने पर विशेष जोर दिया गया है. इसके अलावा यह कार्यक्रम फिजी, मॉरीशस, मालदीव, सिंगापुर और थाईलैंड स्थित भारतीय दूतावासों के सहयोग से विदेशों में भी मनाया जाएगा





