स्मृति मंधाना के दोस्त का शॉकिंग खुलासा, दूसरी महिला संग पकड़े गए थे पलाश मुच्छल

Palaash Muchhal: पलाश मुच्छल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पलाश और स्मृति केस में सिंगर को लेकर एक बड़ा खुलास हुआ है। क्रिकेटर के दोस्त ने हैरान करने वाली बात बताई है।

Palaash Muchhal: सिंगर पलाश मुच्छल बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। उन पर क्रिकेटर स्मृति मंधाना पर धोखा देने का आरोप लगा था, जिसके बाद उनकी शादी टूट गई थी। इसके बाद बीते दिन उन पर एक्स मंगेतर के दोस्त और एक्टर-डायरेक्टर विद्यान माने ने 40 लाख रुपये का फ्रॉड करने का भी आरोप लगाया था और दावा किया कि पैसे लेकर उन्होंने फिल्म नहीं बनाई। जिसके बाद महाराष्ट्र के सांगली में सिंगर के खिलाफ शिकायत भी दर्द कराई।

पलाश मुच्छल पर स्मृति के दोस्त का आरोप

विज्ञान माने ने समाचार एजेंसी को बताया, “मैं शादी (23 नवंबर, 2025) में था जब वह दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया। खौफनाक सीन था, भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पूरा परिवार ही चोर है। मैंने सोचा था कि वह शादी करके सांगली में बस जाएगा, लेकिन यह सब मेरे लिए उल्टा पड़ गया।”

उन्होंने आगे बताया, “पिछले महीने जब मैं उनकी मां (अमिता मुच्छल) से मिला, तो उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज करने का बजट अब बढ़कर 1.5 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने मुझसे 10 लाख रुपये और लगाने को कहा, वरना मुझे कोई पैसा वापस नहीं मिलेगा। उन्होंने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और फिल्म से निकालने की धमकी दी, इसलिए मुझे शिकायत दर्ज करानी पड़ी।”

माने ने आगे बताया कि शादी कैंसिल होने के बाद, परिवार ने मुझसे हर जगह संपर्क तोड़ दिया। मुझे पता चला कि फिल्म के अन्य कलाकारों को भी उनका बकाया भुगतान नहीं मिला है। मैंने फिल्म इंडस्ट्री में निर्देशकों द्वारा निर्माताओं को ठगने के बारे में सुना था, लेकिन यह तो सरासर चोरी है,”।

पलाश मुच्छल का आरोपों पर रिएक्शन

इधर, पलाश मुच्छल ने आरोपों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि सांगली के विद्यान ने जो आरोप लगाए हैं, वो पूरी तरह से निराधार हैं। फैक्चुअल गलत हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इमेज खराब करने के इरादे से ये आरोप लगाए गए हैं। सिंगर के मुताबिक, वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे और उन्होंने बताया कि उनके वकील श्रेयांस मिथारे इस पर काम भी कर रहे हैं।

palaash muchhal

हालांकि हम (livenewindia) क्रिकेटर के बचपन के दोस्त माने का दावा करने वाले विज्ञान माने के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं।

Back to top button