
सुनील शेट्टी ने रिजेक्ट किया करोड़ों का तंबाकू एड, बोले- मेरे बच्चों पर दाग…
Sunil Shetty: एक्टर सुनील शेट्टी बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं। अब उन्होंने बताया हाल ही में कि कैसे उन्होंने 40 करोड़ के तंबाकू विज्ञापन का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
Sunil Shetty: बॉलीवुड में जहां कई बड़े सितारे पान मसाला और तंबाकू ब्रांड के विज्ञापनों को लेकर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं, वहीं ‘अन्ना’ यानी सुनील शेट्टी की सोच एकदम अलग है। हाल ही में अभिनेता ने बताया कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये के एक बड़े तंबाकू विज्ञापन को लात क्यों मारी। उन्होंने दो-टूक कहा कि वो पैसों के लिए अपने उसूलों से समझौता नहीं कर सकते। क्या कुछ बोले सुनील, आइए जानते हैं।
सुनील शेट्टी ने ठुकराया तंबाकू का विज्ञापन
सुनील शेट्टी बॉलीवुड के उनस स्टार्स में से हैं, जिन्होंने कभी तंबाकू जैसे ब्रांड्स को प्रमोट नहीं किया। उन्होंने हाल ही में PeepingMoon के साथ इस पर बात की और उस वजह का भी खुलासा किया, जिसके चलते उन्होंने तंबाकू के विज्ञापन को करने से इनकार कर दिया।
उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा- ‘मैं अपनी सेहत को लेकर आभारी हूं। मेरे शरीर ने ही मुझे फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका दिया है। अगर मैं अपने शरीर को पूजा स्थली न समझूं तो ये खुद के साथ नाइंसाफी होगी। मैं सिनेमा में रिलेवेंट रहूं या न रहूं, लेकिन फिर भी मुझे 17-18 साल के बच्चे इतना प्यार, सम्मान देते हैं। ये वाकई कमाल की बात है।’
ये भी पढ़े- ‘Battle of Galwan’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज, सलमान खान दिखा का फौजी अवतार
तंबाकू के विज्ञापन के लिए ऑफर हुए थे 40 करोड़
सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें एक तंबाकू ब्रांड का विज्ञापन ऑफर हुआ था, जिसके लिए उन्हें 40 करोड़ मिल रहे थे। उन्होंने कहा – ‘मुझे तंबाकू का विज्ञापन करने के लिए 40 करोड़ ऑफर हुए थे। लेकिन, मैंने उन्हें कहा- तुम्हें क्या लगता है, मैं इसमें फंस जाऊंगा? मैं नहीं फंसने वाला। उस दौरान शायद पैसों की जरूरत थी, लेकिन नहीं।
मैं उन चीजों को प्रमोट नहीं करूंगा, जिन पर मेरा यकीन नहीं है। ये सिर्फ मेरे ऊपर नहीं, मेरे बच्चों अहान, अथिया, राहुल सब पर दाग लगा देगा। इसके बाद से मुझे अब तक ऐसा विज्ञापन ऑफर ही नहीं किया।’
ये भी पढ़े- स्मृति मंधाना के दोस्त का शॉकिंग खुलासा, दूसरी महिला संग पकड़े गए थे पलाश मुच्छल





