Republic Day 2026: शहीदों को नमन, कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत का भव्य प्रदर्शन

Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस 2026 के भव्य समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की.

Republic Day 2026: प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री के साथ उन बहादुरों को नमन किया जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. इस भावुक क्षण के बाद, गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ. इसके बाद, सभी गणमान्य व्यक्ति कर्तव्य पथ की ओर अग्रसर हुए. यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस वर्ष के मुख्य अतिथि हैं.

कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस पर इस बार मुख्य परेड की थीम वंदे मातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलीं, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित थीं। इस दौरान इंडियन एयरफोर्स के विमानों ने फ्लाईपास्ट किया है। इनमें कई फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलिकॉप्टर शामिल रहे। सभी एयरक्राफ्टों ने फॉर्मेशन बनाकर करतब दिखाया।

कर्तव्य पथ पर सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन हुआ, जिसमें राफेल, सुखोई और जैगुआर जैसे विमान ने करतब दिखाये, जिसने आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती शक्ति को भी दर्शाया।

ऑपरेशन सिंदूर की झांकी में ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस के अटैक से भारत ने 11 पाकिस्तानी एयरबेस को उड़ा दिया था। आज उसका ट्रेलर देखने को मिला। ऑपरेशन सिंदूर की झांकी में सुखोई फाइटर जेट से दागे जाने वाले ब्रह्मोस मिसाइल दिखाई गई है। राफेल, सुखोई, एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम, आकाश मिसाइल और दूसरे काउंटर ड्रोन गन्स का डिस्प्ले किया गया है।

जाहिर है कि इन तस्वीरों के जरिए पाकिस्तान को सीधा मैसेज दिया गया है। ये मैसेज है कि अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। हिंदुस्तान की सेना के शूरवीर ऑपरेशन सिंदूर के अगले राउंड में पाकिस्तान का इतिहास और भुगोल बदल देंगे।

 

Back to top button