
Republic Day: राजधानी में CM योगी ने फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस
Republic Day: राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर सीएम योगी ने कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास में तिरंगा फहराया। इसके बाद झंडे को सलामी दी।
Republic Day: 26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. भारत 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर भव्य परेड निकाली जा रही है. इस साल की थीम ‘वंदे मातरम् के 150 साल’ है. पूरे देश की तरह यूपी में भी गणतंत्र दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. 77वें गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने कर्त्तव्य पथ पर मार्च किया।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्पों को दोहराया
इस मौके पर सीएम ने कहा कि 76 वर्षों इस यात्रा में अनेक उतार चढ़ाव हमारे इस संविधान ने देखे हैं। इस सबके के बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्पों के अनुरूप उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव और अखंडता के लक्ष्य को बढ़ाते हुए एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करता हूं। जिनके नेतृत्व में भारत ंमें स्वाधीनता आंदोलन ने स्मृतियां प्राप्त कीं।
स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
सीएम ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, वर्तमान भारत के शिल्पी लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, क्रांतिकारियों के सिरमौर नेता सुभाषचंद्र बोष समेत भारत के उन महान सपूतों को भी याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। देश को स्वतंत्र कराया।





