
UP News: एक प्लेट दाल और अचानक मौत, साजिद को हुआ हार्ट अटैक…
Heart Attack News: बिजनौर के उमरी गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला. अंदर 56 वर्षीय साजिद का शव मिला. पुलिस जांच में शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए.
Heart Attack News: बिजनौर से सामने आई इस घटना ने रोजमर्रा की खानपान आदतों को लेकर नई चिंता खड़ी कर दी है। उमरी गांव में 56 वर्षीय व्यक्ति की दाल खाने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ, तो अंदर साजिद का शव अकेले पड़ा मिला। पुलिस जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि दाल खाने से बनी गैस के कारण हार्ट अटैक आया।
क्या है पूरा मामला?
बिजनौर के ग्राम उमरी के एक 56 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि व्यक्ति घर में अकेले थे और वह मृत अवस्था में पाए गए हैं. क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार ने फोन पर बताया कि डॉक्टर ने बताया की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है खाना खाने के बाद गैस बना और गैस बनने के कारण हार्ट अटैक होने से व्यक्ति की मौत हो गई.
शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले. आशंका जताई गई कि तेज गैस बनने के बाद हार्ट अटैक आया. भले ही हर गैस की समस्या हार्ट अटैक का कारण नहीं बनती, लेकिन यह घटना बताती है कि कुछ मामलों में गैस को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है.
थ्रिलर की तरह उलझी इस गुत्थी पर तब कुछ रोशनी पड़ी, जब पोस्टमार्टम टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आई. पोस्टमार्टम टीम के अनुसार, मृतक ने खाने में दाल खाई थी, जिससे उन्हें तेज गैस बनी और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने मामले में किसी साजिश से इनकार किया है, लेकिन अकेले घर में हुई अचानक मौत ने गांववालों के मन में डर और सवाल दोनों छोड़ दिए हैं.





