UP News: लखनऊ में नाबालिग लड़की की हत्या; लव ट्राएंगल में मौत की साजिश…

Lucknow News: लखनऊ में लव ट्राएंगल में युवकों ने एक 16 साल की लड़की की हत्या कर दी। उसे मिलने बुलाया फिर टाटा सफारी में बिठाकर उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने लड़की हत्या करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 16 साल की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई. 13 जनवरी को घर से लापता हुई किशोरी को अंशू गौतम उर्फ लक्की ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था. परिजनों को बताया गया कि वह नैनीताल घूमने गई है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा खौफनाक निकली. आरोप है कि अंशू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रचते हुए किशोरी की हत्या कर दी.

13 तारीख को लापता हुई थी लड़की

मामला पारा थाना क्षेत्र के नरपत खेड़ा का है। यहां की 16 साल की लड़की 13 जनवरी को घर से लापता हो गई थी। लड़की की मां ने पारा थाने में दूसरे ही दिन सूचना दी थी कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को अंशू गौतम उर्फ लक्की बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज किया।

अंशू और आशिक दोनों से बातचीत

पुलिस जांच में सामने आया कि अंशू गौतम किशोरी से प्रेम करता था, लेकिन बाद में उसे शक हुआ कि लड़की उसके दोस्त आशिक यादव से भी बात कर रही है. दोनों दोस्तों ने इसे अपना अपमान मानते हुए किशोरी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. 13 जनवरी की शाम फोन कर उसे बुलाया गया, टाटा सफारी में बैठाया गया और चलती गाड़ी में ही मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई.

हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर डाला शव

हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को सरोजनी नगर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर इस तरह रखा कि मामला आत्महत्या लगे. ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी का सिर धड़ से अलग हो गया. पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने अपने और मृतका के मोबाइल फोन भी तोड़कर फेंक दिए. पुलिस ने अंशू गौतम को 25 जनवरी और उसके तीन साथी- आशिक यादव, रिशू यादव और वैभव सिंह राजपूत को 26 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़े- UP News: एक प्लेट दाल और अचानक मौत, पेट की गैस आया हार्ट अटैक…

पुलिस टीम ने अंशू गौतम को 25 जनवरी को गिरफ्तार किया। उसने पुलिस बताया कि लड़की को मैंने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला है। वहीं, मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस उससे कहती रही कि बेटी मिल जाएगी। नैनीताल घूमने गई होगी, मिल जाएगी। आज पता चला कि उसकी हत्या हो गई।

ये भी पढ़े- UP News: हादसों पर लगाम लगाने में सिस्टम फेल, लखनऊ सहित इन जिलों में बढ़े सड़क हादसे

Back to top button