Border 2 की आंधी में उड़े धुरंधर, छावा और टाइगर 3, सनी देओल की दहाड़ ने रचा इतिहास

Border 2 Box Office Collection: गणतंत्र दिवस की छुट्टी ने ‘बॉर्डर 2’ को ऐसा बूस्ट दिया कि सोमवार का कलेक्शन अद्भुत रहा। सनी देओल की फिल्म ने मंडे कलेक्शन का रिकॉर्ड बना दिया है। चार दिन में ही ‘बॉर्डर 2’ ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने चार दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से 177 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 251 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब सबकी नजर पांचवें दिन के कलेक्शन पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉन्ग वीकेंड के बाद अब लोग मंगलवार के दिन वापस अपने काम में लग गए हैं।

‘बॉर्डर 2’ का मंडे कलेक्शन

शुक्रवार को करीब 32 करोड़ की ओपनिंग से शुरुआत करने वाली ‘बॉर्डर 2’ ने शनिवार को जंप के साथ 40.59 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म को लगातार मिल रहीं तारीफों और पॉजिटिव रिव्यूज का असर संडे को पूरी तरह दिखा और तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 57 करोड़ से भी ज्यादा रहा.

सोमवार जनरली बॉक्स ऑफिस के लिए एक ठंडा दिन रहता है. लेकिन गणतंत्र दिवस के नेशनल हॉलिडे ने ‘बॉर्डर 2’ को अलग लेवल पर पहुंचा दिया. कई थिएटर्स में सुबह से ही इसके शोज 80% से ज्यादा भरे मिले, तो कई जगहों पर फिल्म के कई-कई शोज हाउसफुल रहे. 4800 स्क्रीन्स के साथ आई ‘बॉर्डर 2’ एक बड़ी रिलीज है. मगर फिर भी मंडे को हालत ये रही कि कई थिएटर्स में डिमांड के हिसाब से सीटें कम पड़ने लगीं.

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉर्डर 2 का चार दिन का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
डे 1 (शुक्रवार): 32.10 करोड़ रुपये NBOC
डे 2 (शनिवार): 40.59 करोड़ रुपये
डे 3 (रविवार): 57.20 करोड़ रुपये
डे 4 (सोमवार, रिपब्लिक डे): 63.59 करोड़ रुपये
टोटल: 193.48 करोड़ रुपये

छावा, धुरंधर और टाइगर 3 को पछाड़ा

बॉर्डर 2 ने चौथे दिन 63.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. लेकिन जानते हैं 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा का चौथे दिन का कलेक्शन 24 करोड़ रुपये रहा था जबकि रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ने चौथे दिन लगभग 23 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘बॉर्डर 3’ के आगे सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का चौथे दिन का 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन एक बड़ी चुनौती था. लेकिन सनी देओल ने इस आंकड़े को पार कर, एक नया मील का पत्थर कायम कर दिया है.

Back to top button