‘शांति से रहो…’, AR Rahman के ‘सांप्रदायिक’ बयान पर वहीदा रहमान का जवाब

AR Rahman: म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान के बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव वाले बयान पर बहस छिड़ी हुई है. कई जानी-मानी हस्तियों के बाद अब दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने भी इसपर अपनी राय दी है.

AR Rahman को तब से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है जब उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में सांप्रदायिक भेदभाव और सत्ता परिवर्तन के कारण हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं मिल रहा है। हालांकि संगीतकार ने बाद में सोशल मीडिया पर अपनी बात को स्पष्ट किया, लेकिन जावेद अख्तर, शान, शंकर महादेवन और कंगना रनौत सहित कई हस्तियों ने उनके विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी। अब, अनुभवी एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने इंडस्ट्री में चल रहे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि एआर रहमान के इस दावे के पीछे का कारण शायद समय है।

क्या बोलीं वहीदा रहमान?

स्क्रीन संग इंटरव्यू के दौरान वहीदा रहमान से ए आर रहमान के बयान को लेकर सवाल किया गया. इसपर उन्होंने कहा- हां, मैंने इस बारे में पढ़ा है. लेकिन मैं इसकी गहराई में नहीं जाना चाहती. जब सबकुछ ठीक चल रहा है तो मैं इसपर ज्यादा ध्यान देना जरूरी नहीं समझती. हर देश में ऐसी छोटी-मोटी चीजें होती रहती हैं.

समय बदलने के कारण नहीं मिल रहा काम

वहीदा ने आगे बताया कि संगीत-संगीतकार को उनके धर्म के बजाय समय बदलने के कारण कम काम मिल रहा है। वो बोलीं, ‘काम तो ऊपर नीचे होता ही रहता है। एक उम्र के बाद, लोग कहते हैं कि किसी नए या अलग व्यक्ति को लाएं। यह सब कुछ लोगों के पीछे रहने का कारण बन सकता है। अगर वो बहुत ऊंचाई पर पहुंचे हैं और वो वहीं रहेंगे, ऐसा भी तो नहीं होता ना। ऊपर नीचे होता ही रहता है, ऐसी कोई नई बात नहीं है।’

ये भी पढ़े- ‘Battle of Galwan’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज, सलमान खान का दिखा फौजी अवतार

ए आर रहमान ने क्या कहा था?

म्यूजिशियन ए आर रहमान ने बीते दिनों बीबीसी एशियन नेटवर्क संग बातचीत में कहा था कि अब बॉलीवुड में उन लोगों के पास ताकत है, जो बहुत ज्यादा क्रिएटिव नहीं है. उन्होंने कहा था- ‘पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और जो क्रिएटिव नहीं हैं. वो लोग फैसले ले रहे हैं. शायद साम्प्रदायिक बात भी रही हो लेकिन मेरे सामने किसी ने नहीं कहा. मगर कुछ विहस्पर सुनाई देती है.’ रहमान के इसी बयान पर बवाल मचा हुआ है.

ये भी पढ़े- सुनील शेट्टी ने रिजेक्ट किया करोड़ों का तंबाकू एड, बोले- मेरे बच्चों पर दाग…

Back to top button