
नहीं थम रहा बवाल.. CM योगी के समर्थन में अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा
UP news: प्रदेश में शंकराचार्य के मुद्दे पर अब अयोध्या में एक इस्तीफा हुआ है. GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दिया.
हालांकि ये इस्तीफा सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरोध में हुआ है.यूपी में अधिकारियों के इस्तीफे का दौर जारी है. अब मुख्यमंत्री योगी के समर्थन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरोध में एक इस्तीफा हुआ है. ये इस्तीफा अयोध्या जिले में GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने दिया है.
बता दें कि एक दिन पहले ही बरेली जिले के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने पांच पन्नों का रिजाइन लेटर लिख तुरंत पद छोड़ दिया था. यही नहीं शाम तक उन्होंने अपना सरकारी आवास भी खाली कर दिया था. अपने इस्तीफे में अलंकार अग्निहोत्री ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार और यूजीसी को अहम मुद्दा बताया था.
यह भी पढ़े: अलंकार अग्निहोत्री अब हुए सस्पेंड, बरेली सिटी मजिस्ट्रेट की जांच करेंगे कमिश्नर
वहीं मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को भेजे गए इस्तीफे में अयोध्या जिले के GST के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने लिखा कि, “विगत कई दिनों से प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से आहत था. मैं उत्तर प्रदेश राज्य का एक साधारण कर्मचारी हूं. उत्तर प्रदेश सरकार से हमें आजीविका प्राप्त है. उस आजीविका से मेरे परिवार का लालन-पालन होता है.”





