
गणतंत्र दिवस: आईपीएमएस में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा देशभक्ति का रंग
Lucknow News: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज लखनऊ में “भारत माता के वीर सपूत” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
Lucknow News: 26 जनवरी को राजधानी लखनऊ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज (आईपीएमएस) में “भारत माता के वीर सपूत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति के गीतों से पूरा परिसर गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा नजर आया। और राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यक्रमों ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुधांशु मणि एवं विशिष्ट अतिथि श्री आनंद वर्धन जी उपस्थित रहे।
छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला’ और ‘ऐ वतन तेरे लिए’ की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने न सिर्फ शहीदों के बलिदान को याद किया, बल्कि युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को भी प्रबल किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता को सहेजने का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और देश के प्रति जिम्मेदारी को समझने का आह्वान किया।
साथ डॉ. बृजेश त्रिपाठी, हेल्थ केयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सरित सिंह, श्री मंगलेश मिश्रा, डॉ. नितिन, डॉ. विक्रम, डॉ. अमृतांशु, डॉ. वरुणा, वरिष्ठ डाइटिशियन नीता सिंह, श्री रवि श्रीवास्तव, डॉ. विमल ज्योति वर्मा, डॉ. देवव्रत वर्मा, डॉ. अनुराग, श्री अनूप तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए कॉलेजों के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अमरेश मोहन विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।





