Disha Patani और Talwinder कर रहे हैं डेट? कैमरे के सामने कर दिया क्लियर

Disha-Talwinder Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो वो पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू को डेट कर रही हैं.

Disha-Talwinder Affairs: बॉलीवुड की गलियों में जब कोई नाम बार-बार फुसफुसाहट में सुनाई देने लगे, तो समझ लीजिए कहानी दिलचस्प होने वाली है. कुछ ऐसा ही इन दिनों दिशा पटानी और सिंगर तालविंदर को लेकर हो रहा है. लंबे वक्त से चल रही चर्चाओं को अब एक नया मोड़ मिल गया है. दरअसल, Lollapalooza India 2026 में दोनों की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींच लिया. रविवार शाम फेस्टिवल के दौरान दिशा और तालविंदर को हाथों में हाथ डाले घूमते देखा गया. बस फिर क्या था, दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं.

हाथ में हाथ डाले नजर आए तलविंदर और दिशा

वायरल वीडियो में दिशा और तलविंदर को हाथ में हाथ डालकर चलते हुए देखा गया, और उन्होंने भीड़ के सामने खुले तौर पर साथ चलकर अपने रिश्ते को दिखाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, और फैंस इसे उनके ‘कपल के रूप में ऑफिशियल डेब्यू’ के रूप में बता रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

कैसे शुरू हुई डेटिंग रूमर्स?

बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही उनके रिश्ते की अफवाहें शुरू हो गई थीं, जब दोनों को उदयपुर में नुपुर सानन और स्टेबिन बेन की शादी में देखा गया था। उस समय दोनों काफी लो-की दिखाई दिए और साथ में तस्वीरें खिंचवाने से बचते नजर आए. तलविंदर को मौनी रॉय के साथ चलते हुए देखा गया, जबकि दिशा पटानी मौनी के पति के साथ आईं, ताकि ज्यादा ध्यान अट्रैक्ट न हो। हालांकि, लोलापलूजा इंडिया में दोनों की मौजूदगी ने इन रूमर्स को कंफर्म कर दिया है।

ये भी पढ़े- मुंबई मेट्रो में Varun Dhawan ने किया पुल-अप्स, अथॉरिटी ने जारी किया सेफ्टी वॉर्निंग

बता दें दिशा और तलविंदर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों हाथ पकड़े हुए वॉक करते हुए नजर आए थे. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. हालांकि अभी तक दिशा और तलविंदर दोनों ने ही इस पर चुप्पी साधी हुई है.

ये भी पढ़े- ‘शांति से रहो…’, AR Rahman के ‘सांप्रदायिक’ बयान पर वहीदा रहमान का जवाब

Back to top button