Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार की मौत, प्लेन क्रैश में चली गई जान

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम NCP प्रमुख अजित पवार की दुखद मौत.

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरों से पता चल रहा है कि हादसा किसी खेत में हुआ है और विमान से धुएं का गुबार उठ रहा है। लैंडिंग के दौरान हादसे की बात कही जा रही है. विमान खेत में गिरकर आग की चपेट में आ गया. इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है।

लैंडिंग के दौरान हादसा

हादसा क्रैश लैंडिंग के कारण हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से, इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. एनसीपी नेता माजिद मेमन ने भी पुष्टि की है कि अजित पवार को बारामती पहुंचना था. आजतक की टीम मौके पर मौजूद है और उनके मुताबिक हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग क्रैश साइट पर जमा हो गए हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.

6 यात्रियों की भी मौत

यह घटना अजित पवार के बारामती दौरे के दौरान घटी. अजित पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए आज बारामती पहुंचने वाले थे. विमान के लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ. डीजीसीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई. अजित पवार के साथ-साथ उनके साथ मौजूद पायलट और सहकर्मी भी इस हादसे में मारे गए।

अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है और सभी क्षेत्रों में शोक व्यक्त किया जा रहा है. अजित पवार 66 वर्ष के थे. अजित पवार पिछले 40 वर्षों से राज्य की राजनीति में सक्रिय थे. अपने साहसिक निर्णयों और बेबाक टिप्पणियों के कारण अजित पवार हमेशा सुर्खियों में रहे.  अजित पवार की मृत्यु से राज्य की राजनीति में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है.

Back to top button