क्या सच में रिटायर होंगे अरिजीत सिंह या सिर्फ ब्रेक? जानिए पूरा मामला

Arijit Singh Story: सिंगर अरिजीत सिंह ने संन्यास की घोषणा करने के बाद हर किसी को हैरान कर दिया। अब खुद सिंगर ने खुलासा करते हुए इसके पीछे की वजह से पर्दा उठाया है।

Arijit Singh Story: लगभग एक दशक के करियर में अरिजीत सिंह ने हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगू सहित कई भाषाओं में तकरीबन 300 से ज्यादा गाने गाए हैं. अनगिनत रोमांटिक चार्टबस्टर गानों ने उन्हें इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करने में मदद की है. अपने सिंगिंग करियर में अरिजीत ने फेम के साथ-साथ शोहरत भी पाई। लोगों के पसंदीदा सिंगर का अचानक संन्यास लेना थोड़ा हैरान करने वाला है। फाइनली अब अरिजीत सिंह के इस फैसले के पीछे की वजह का पता चल गया है।

अरिजीत सिंह ने इस वजह से लिया संन्यास

सिंगर अरिजीत ने अपने ट्वीट में प्लेबैक सिंगिंग करियर को खत्म करने का कारण खुलकर बताया। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, इस फैसले के पीछे कोई एक कारण नहीं है, कई वजहों के चलते मैं ये करने की कोशिश लंबे समय से कर रहा था। आखिरकार मैंने ऐसा करने की हिम्मत जुटाई और यह निर्णय ले लिया। एक कारण तो सबसे आसान यह है कि मैं जल्दी बोर हो जाता हूं, और इस वजह से मैं वही गाने अलग-अलग अरेंजमेंट्स के साथ परफॉर्म करता रहा। तो मुझे ऐसा करने में बोरियत हो गई है। इस वजह से अब मैं कुछ दूसरा म्यूजिक करने में रुचि रखता हूं, जिससे मैं जी सकूं।

लाइव परफॉरमेंस के लिए लेते हैं करोड़ों?

अरिजीत की लाइव परफॉरमेंस की फीस इससे कहीं ज्यादा है. पिछले साल म्यूजिक कंपोजर मॉन्टी शर्मा ने एचटी म्यूजिक को दिए इंटरव्यू में बताया था कि अरिजीत एक परफॉरमेंस के 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वे दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए करीब 14 करोड़ रुपये कमाते हैं, जिससे वे न सिर्फ भारत बल्कि ग्लोबली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले म्यूजिशियंस में शुमार हैं.

ये भी पढ़े- Disha Patani और Talwinder कर रहे हैं डेट? कैमरे के सामने कर दिया क्लियर

अरिजीत सिंह के इस साल के प्रोजेक्ट्स के बारे में बता दें कि उनके पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे। खैर, अब वह किसी नए प्रोजेक्ट को साइन नहीं कर रहे हैं। पहले अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि अब वे प्लेबैक सिंगिगं नहीं करेंगे। इसके बाद सिंगर ने अपने हालिया एक्स पोस्ट में अपने अचानक लिए फैसले के पीछे की वजह से पर्दा उठाया।

ये भी पढ़े- मुंबई मेट्रो में Varun Dhawan ने किया पुल-अप्स, अथॉरिटी ने जारी किया सेफ्टी वॉर्निंग

Back to top button