साउथ से बॉलीवुड तक, श्रुति हासन ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान; अब तक कई अफेयर…

Shruti Haasan Birthday Special: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस श्रुति हासन के अब तक कई अफेयर रहे हैं. भारतीय एक्ट्रेस के अलावा उनका नाम विदेशी एक्टर से भी जुड़ चुका है. लेकिन, एक्ट्रेस अब तक कुंवारी हैं.

Shruti Haasan Birthday Special: अभिनेत्री और गायिका श्रुति हासन 39 साल की हो गई हैं। कमल हासन की विरासत को अपनी मेहनत और प्रतिभा से आगे बढ़ाने वाली श्रुति ने न केवल दक्षिण भारतीय फिल्मों में, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी कई फिल्मे ऐसी है जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, बल्कि IMDb पर भी सबसे ज्यादा रेटिंग के साथ दर्शकों और समीक्षकों की पहली पसंद बनी हुई है।

रग-रग में बसा है कला

श्रुति हासन का ताल्लुक ऐसे परिवार से है, जहां कला और सिनेमा रग-रग में बसा है. माता-पिता के अलावा उनकी छोटी बहन अक्षरा हासन भी एक्ट्रेस हैं. वहीं कज़िन सुहासिनी मणिरत्नम और अनु हासन भी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उनके अंकल चारु हासन और चंद्र हासन भी अभिनय और फिल्ममेकिंग से जुड़े रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan) 

 

एक्ट्रेस की ऐसे पलटी किस्मत

श्रुति हासन ने साल 2009 में फिल्म ‘लक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद श्रुति ने ‘डी-डे’, ‘रमैया वस्तावैया’, ‘रॉकी हैंडसम’ और ‘बहन होगी तेरी’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया, लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। दरअसल, ‘गब्बर इज बैक’ और ‘वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों ने थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन श्रुति को वो ‘सफलता’ नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

 

साल 2017 के बाद उन्होंने बॉलीवुड से एक तरह से दूरी ही बना ली। हालांकी, बॉलीवुड में भले ही श्रुति का जादू न चला हो, लेकिन तमिल और तेलुगु सिनेमा ने उन्हें हाथों-हाथ लिया। श्रुति ने साउथ में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। हाल ही में प्रभास के साथ उनकी फिल्म ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया और आज वो साउथ की सबसे महंगी और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं और रजनीकांत जैसे दिग्गजों के साथ ‘कुली’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

 

श्रुति एक कमाल की सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं

इतना ही नहीं, एक्टिंग के अलावा श्रुति एक कमाल की सिंगर और म्यूजिशियन भी हैं। वो अक्सर अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट और लाइव परफॉर्मेंस के द्वारा फैंस का दिल जीतती रहती हैं। ‘फिल्मीबीट’ के मुताबिक, श्रुति हासन आज करीब 45 करोड़ रुपये की नेटवर्थ की मालकिन हैं। उनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक शो भी हैं।

Back to top button