कमरा बुक करो, डिमांड बताओ! देवरिया का होटल बना ‘अय्याशी का अड्डा’…

Deoria Latest News: यूपी के देवरिया में एक होटल के अंदर नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में कमरा बुक करने और डिमांड पर लड़कियों की सप्लाई की जाती है.

Deoria Latest News: देवरिया के गोरखपुर–देवरिया मुख्य मार्ग पर बैतालपुर स्थित शिवांस होटल में पुलिस की छापेमारी के बाद देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। छापे के दौरान होटल के कमरों से कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। होटल के बाहर बिखरी आपत्तिजनक वस्तुएं इस बात की गवाही दे रही थीं कि यहां लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

ऑनलाइन बुकिंग की भी पुष्टि

अचानक हुई कार्रवाई से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने एक-एक कर सभी कमरों की तलाशी ली। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि 1500 रुपए में दो से तीन घंटे के लिए कमरे बुक कराए जाते थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार होटल मैनेजर ने भी स्वीकार किया कि कमरों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से भी होती थी। इससे साफ हो गया कि होटल में अनैतिक गतिविधियां सुनियोजित तरीके से लंबे समय से चल रही थीं।

माफी की गुहार लगाते दिखे जोड़े

पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके साथ मौजूद युवतियां उनकी दोस्त हैं, लेकिन जब सामने आया कि बहराइच, दिल्ली समेत अन्य जिलों से आए युवक देवरिया की युवतियों के साथ थे, तो मामला और संदिग्ध हो गया।छापेमारी के दौरान कुछ जोड़े पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। एक जोड़ा तो पुलिस के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा। होटल से बाहर निकलते समय कई युवक-युवतियां चेहरा ढंककर भागते नजर आए।

कार्रवाई के दौरान जाम, थाने पहुंचे परिजन

होटल में चल रही पुलिस कार्रवाई के कारण गोरखपुर–देवरिया मार्ग पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति संभालने के लिए सीओ हरिराम यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ भीड़ हटवाई, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।इधर, पकड़ी गई युवतियों की जानकारी मिलते ही उनके परिजन महिला थाना पहुंच गए और देर शाम तक वहीं डटे रहे। पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद ही मुलाकात कराने की बात कही।

किराए पर लेकर होटल में चल रहा था अवैध कारोबार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शिवांस होटल का संचालन मालिक स्वयं नहीं कर रहा था, बल्कि होटल को किराए पर लेकर अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। पूछताछ में सामने आया कि किराएदार होटल के कमरों का इस्तेमाल अनैतिक गतिविधियों के लिए कर रहा था।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि होटल मालिक को इस अवैध गतिविधि की जानकारी थी या नहीं। किरायानामा, लेन-देन और ऑनलाइन बुकिंग से जुड़े दस्तावेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं

छापेमारी के दौरान होटल के बाहर खड़ी पांच मोटरसाइकिलें और एक कार भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार ये वाहन होटल में मौजूद युवक-युवतियों के हैं। पुलिस ने सभी वाहनों के नंबर नोट कर स्वामित्व की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button