योगी सरकार का बड़ा फैसला; शिक्षा विभाग को आयुष्मान मॉडल पर कैशलेस इलाज…

Yogi Cabinet Meeting Update: राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार सुबह लोकभवन में कैबिनेट की बैठक होनी है. ये बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

Yogi Cabinet Meeting Update: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सीएम योगी की अध्यक्षता में लोकभवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में 29 प्रस्तावों पर चर्चा होगी. बताते चलें कि माध्यमिक और बेसिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी है. साथ ही साथ योगी सरकार पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने जा रही है. जानकारी के मुताबिक़ शिक्षकों और शिक्षामित्रों को पाँच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

आठ लाख शिक्षकों को होगा फायदा

योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 8 लाख से अधिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अन्य स्टाफ को फायदा होगा. इसके अंतर्गत प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक, स्व वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, वार्डन, रसोईया व उनके आश्रित  परिवार के सदस्यों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव है.

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर किया था ऐलान

दरअसल यूपी में बीते काफी समय से शिक्षा विभाग में कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने की माँग की जा रही थी. जिसे देखते हुए बीते साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने की घोषणा की थी.

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से इस योजना को आयुष्मान योजना की तरह लागू करने की तैयारी है. यह सुविधा पूरी तरह कैशलेश होगी. इसके अलावा आज कैबिनेट में आज ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए और ज़मीन अधिग्रहण, मोटर वाहन इंस्पेक्टर के 351 पदों पर नियुक्ति समेत कई और प्रस्ताव रखे जाएंगे. जिन पर चर्चा की जाएगी.

Back to top button