
‘इंडस्ट्री में महिलाओं की एक्सपायरी डेट’, मोना सिंह का बयान वायरल…
Mona Singh Ageism in Bollywood: मोना सिंह ने अपने करियर में अलग-अलग और अच्छे किरदार निभाए हैं। अब मोना ने हाल ही में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के डबल स्टैंडर्ड पर बात की है।
Mona Singh Ageism in Bollywood: करीना कपूर खान की बड़ी बहन का रोल निभाने से लेकर ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की पत्नी का रोल निभाने तक, मोना सिंह ने हर तरह के किरदार निभाए है। वह एक ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस है, जिन्हें अपनी फिल्मों में बड़ी उम्र के किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की एक्सपायरी डेट पर सवाल किए है, जबकि 60 साल के पुरुष अभी भी रोमांटिक लीड रोल निभा रहे हैं। उनका ये नया बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है।
मोना को बड़ी उम्र के रोल करने में करने से नहीं पड़ता फर्क
पीटीआई से बात करते हुए मोना ने कहा, ‘मुझे अपनी ऑनस्क्रीन उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि मैं कॉन्फिडेंट हूं और मुझे पता है मैं कौन हूं। किसी को कुछ प्रूव करने की जरूरत नहीं है इसलिए मैं रिस्क लेती रहती हूं। लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि आप स्क्रीन में बूढ़ी का रोल क्यों प्ले करते हो? मैं बोलती हूं मुझे फर्क नहीं पड़ता। ये किरदार है जो मैं प्ले कर रही हूं और इससे मुझे एक्साइटमेंट मिलती है।’
लोग करते हैं सवाल खड़े
हालांकि मोना ने माना कि जब बड़ी उम्र की महिलाओं को सेंट्रल किरदार मिलते हैं तो लोग इस पर सवाल जरूर खड़े करते हैं। यही एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां महिलाओं की एक्सपायरी डेट होती है और ये काफी बुरी बात है। वहीं आदमी जो 60 साल के होते हैं वो रोमांटिक किरदार निभाते हैं, लेकिन महिला नहीं। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं वो करना नहीं चाहती हूं।
ये भी पढ़े- Hera Pheri 3: इस एक्टर की वजह से फिल्म हो रही है लेट, बाबू भैया ने किया खुलासा
कोहरा 2 में आएंगी नजर
मोना सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह वह कोहरा सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर मोना ने कहा कि मैं काफी खुशनसीब हूं कि मैं कोहरा के दूसरे पार्ट का हिस्सा हूं। मैं कोहरा 2 की बड़ी फैन थी। मैं यही सोचती थी कि मैं क्यों इसके पहले पार्ट में नहीं थी।
ये भी पढ़े- साउथ से बॉलीवुड तक, श्रुति हासन ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान; अब तक कई अफेयर…





