Mardani 3 Review: धाकड़ रानी और घिनौने विलेन, ‘मर्दानी 3’ देख दर्शक दंग

Mardaani 3 Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को रिलीज हो गई है. फ‍िल्म का पहला शो सिनेमाघरों में चल गया है और एक बार फ‍िर रानी ने कमाल कर दिया है.

Mardaani 3 Review: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने बेखौफ अंदाज से बड़े पर्दे पर छा गई हैं. उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दर्शक इस क्राइम ड्रामा को देखकर दंग हैं और इसे पूरी तरह पैसा वसूल बता रहे हैं. फिल्म में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी की दमदार वापसी, रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन और फिल्म के गंभीर विषय ने दर्शकों को हिला कर रख दिया है. फैंस इसे साल की सबसे असरदार थ्रिलर फिल्म करार दे रहे हैं.

धाकड़ रानी मुखर्जी और घिनौने विलेन

शिवानी शिवाजी रॉय के सामने इस बार एक एम्बेसेडर की बेटी का किडनैपिंग केस है. एम्बेसेडर के साथ उसके केयरटेकर की बेटी भी उठा ली गई है. इन्वेस्टिगेशन बढ़ती है तो पता चलता है कि किडनैपर्स एक ट्रैफिकिंग रिंग से जुड़े हैं. ये रिंग अम्मा (मल्लिका प्रसाद) चलाती है. उसकी ये ट्रैफिकिंग रिंग भिखारी-माफिया से जुड़ी है.

‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की परंपरा आगे बढ़ाते हुए नई कहानी ने भी अम्मा को ऐसे विलेन के रोल में उतारा है जिसकी एंट्री से ही आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं. अम्मा भयानक, निर्मम, घिनौनी और सनकी महिला है. वो हाल-फिलहालबड़े पर्दे पर नजर आए सबसे खतरनाक विलेन्स में से एक है.

ये भी पढ़े- दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में नाचे रणवीर सिंह, दुआ की मम्मी पर दिल हारे फैंस

सिम्पल प्लॉट लेकिन जोरदार असर

एक यूजर ने रिव्यू देते हुए बताया कि ‘मर्दानी 3’ की कहानी बेहद गंभीर और आज के समय के हिसाब से काफी प्रासंगिक है. एक्स पोस्ट में लिखा, यह फिल्म अपराध और न्याय के मूल विषय पर टिकी रहती है और पूरी गहराई के साथ आगे बढ़ती है. फिल्म का प्लॉट सीधा-सादा होने के बावजूद भावनाओं से इतना जुड़ा है कि अंत तक आपको स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देता.

ये भी पढ़े- ‘इंडस्ट्री में महिलाओं की एक्सपायरी डेट’, मोना सिंह का बयान वायरल…

2014 मे हुई थी इस फ्रेंचाइजी  की शुरुआत

बताते चलें कि ‘मर्दानी 3’ सुपरहिट फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसकी शुरुआत साल 2014 में हुई थी. पहले पार्ट का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था, जिसमें रानी मुखर्जी ने पहली बार जांबाज पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर दर्शकों का दिल जीता था. इसके बाद साल 2019 में फिल्म का दूसरा पार्ट यानी मर्दानी 2 आया, जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया।

ये भी पढ़े- Hera Pheri 3: इस एक्टर की वजह से फिल्म हो रही है लेट, बाबू भैया ने किया खुलासा

Back to top button