
‘रोमियो-जुलिएट’ जैसा था सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता, दोस्त ने बताई ब्रेकअप की वजह
Salman-Aishwarya Breakup: सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आया है. बॉलीवुड प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने दोनों के रिलेशनशिप के उस दौर को याद किया जब कहा गया कि सलमान ने ऐश्वर्या पर हाथ उठाया था.
Salman-Aishwarya Breakup: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक था. दोनों के ब्रेकअप पर भी खूब बातें हुई थीं. हाल ही में सलमान खान के करीबी दोस्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एक्स कपल का रिश्ता रोमियो-जुलिएट जैसा था. वो कहते हैं कि सलमान काफी पैशनेट थे, लेकिन वो गुस्से में आकर मार-पीट कर लेते थे. फिल्ममेकर ने एक वाकया शेयर किया जहां सलमान ने ऐश्वर्या पर हाथ उठाया था. 90s के अंत में दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी, जिसका अंत साल 2002 के आसपास एक बुरे नोट पर हुआ.
सलमान खान के दोस्त ने खोली पोल
वो कहते हैं कि एक वाकया हर किसी को याद है जब भाईजान आधी रात को गुस्से में ऐश्वर्या का घर पहुंचे थे औऱ उन्होंने रात को घर पर बखेड़ा खड़ा कर दिया था. दोनों के बीच मामला इतना बिगड़ गया था कि बात हाथा-पाई तक पहुंच गई थीं. सलमान ने ऐश्वर्या पर हाथ उठाया था. शैलेंद्र ने बताया कि ऐश्वर्या एक अवॉर्ड फंक्शन में काला चश्मा पहनकर पहुंची थीं और उसकी वजह उनके बॉयफ्रेंड सलमान थे.
शैलेंद्र ऐश्वर्या संग अपनी जान-पहचान के बारे में आगे कहते हैं कि वो एक्ट्रेस को तब से जानते हैं जब वो राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही थी. वो एक्ट्रेस के पहले बॉयफ्रेंड थे. उन्होंने एक्ट्रेस के साथ पहली बार एड फिल्म में काम किया था.
ये भी पढ़े- दीपिका की बेस्ट फ्रेंड की शादी में नाचे रणवीर सिंह, दुआ की मम्मी पर दिल हारे फैंस
शैलेंद्र की सलमान खान के साथ क्यों टूटी थी दोस्ती?
शैलेंद्र ने इसी बातचीत में उस दिन को भी याद किया जब उनके और सलमान खान के रिश्तों में खटास आई थी. प्रोड्यूसर ने बताया कि वो एक फिल्म के लिए एक्टर के पास गए थे, लेकिन तभी उनकी दोस्ती में दरार आ गई.
शैलेंद्र ने कहा, ‘हमारी दोस्ती बहुत गहरी थी, इसलिए मैं उसके पास गया और बोला कि भाई, मैं आपके साथ एक फिल्म बनाना चाहता हूं, पूरी कमर्शियल वाली, धमाकेदार प्रोजेक्ट. लेकिन हमारी मुलाकात वैसी नहीं हुई जैसी उम्मीद थी. जब मैं सलमान से मिलने गया, तो उन्होंने मीटिंग में ढेर सारे लोगों को बुलाया हुआ था. वो मेरी सलमान के साथ आखिरी मुलाकात थी. मुझे बहुत बुरा लगा, बहुत अपमान हुआ.’
ये भी पढ़े- Mardani 3 Review: धाकड़ रानी और घिनौने विलेन, ‘मर्दानी 3’ देख दर्शक दंग





