Varanasi: मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से उठया पर्दा, फैंस में दौड़ी खुशी की लहर

Varanasi Release Date: एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा से लेकर महेश बाबू धमाल मचाने वाले हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

Varanasi Release Date: एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह एक्शन एपिक 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. प्रियंका चोपड़ा लंबे ब्रेक के बाद वाराणसी के साथ भारतीय सिनेमा में वापस आई हैं. वह फिल्म में मंदाकिनी का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. फिल्म का आधिकारिक टाइटल 15 नवंबर, 2025 को हैदराबाद में आयोजित ग्लोबट्रॉटर इवेंट में सामने आया था.

वाराणसी की रिलीज डेट

यह फिल्म पहले जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब यह 7 अप्रैल, 2027 को थिएटर में आएगी। इस फिल्म की टक्कर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से नहीं होगी, जो मार्च 2027 में रिलीज होगी। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। यह प्रोजेक्ट श्री दुर्गा आर्ट्स एंड शोइंग बिजनेस के बैनर तले बनाया जा रहा है। प्रोड्यूसर्स में के एल नारायण और एस एस कार्तिकेय शामिल हैं।

वाराणसी की पहली झलकियां

बताते चलें कि महेश बाबू की फिल्म का टाइटल पिछले साल नवंबर में हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुए ग्रैंड ग्लोबट्रॉटर इवेंट में आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया था। वहां एक बड़े स्क्रीन पर टीजर भी दिखाया गया, जिसमें अंटार्कटिका, वाराणसी, केन्या, 512 ईस्वी जैसे अलग-अलग जगहों और समय की शानदार झलकियां थीं। इस टीजर को देखकर ही लोग एक्साइटेड हो गए थे। अब सभी को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं लोग प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू को भी साथ देखने के लिए बेकरार है।

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla: प्रियदर्शन के बर्थडे पर अक्षय कुमार का फनी अंदाज, खिलाड़ी संग दिखी मंजुलिका

टीजर का अंत महेश बाबू की रुद्र के रूप में एक प्रभावशाली छवि के साथ होता है, जो एक बैल पर सवार हैं और त्रिशूल पकड़े हुए हैं, जो फिल्म की भव्य कहानी के लिए माहौल तैयार करता है.

ये भी पढ़े- ‘रोमियो-जुलिएट’ जैसा था सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता, दोस्त ने बताई ब्रेकअप की वजह

ये भी पढ़े-Mardani 3 Review: धाकड़ रानी और घिनौने विलेन, ‘मर्दानी 3’ देख दर्शक दंग

Back to top button