लखनऊ में मौसम का बदला मिज़ाज, ठंडी हवाओं संग कोहरे का अलर्ट

Lucknow Weather: पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद यूपी की राजधानी लखनऊ में सर्द हवा ने शहर को फिर से ठिठुरा दिया। सुबह हवा तेज थी तो ऊपरी क्षोभमंडल पर कोहरे ने धूप को रोके रखा था।

Lucknow Weather: लखनऊ में हल्की बारिश के बाद फिर कोहरा और शीतलहर का दौर लौट आया है। शुक्रवार सुबह हल्की धुंध के साथ कोहरे का असर बना रहा। सुबह से ही बर्फीली हवा चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। कल 15 से 20 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ भारी पड़ रही थी। दिन का तापमान 3.4 डिग्री लुढ़क गया। यह 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रहा।

न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है. खासतौर पर मैदानी इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है. वहीं सुबह-शाम कोहरा बढ़ने से लखनऊ का AQI एक बार फिर बढ़ने लगा है. शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे करीब लखनऊ का AQI 212 दर्ज किया गया. वहीं इंदिरा नगर में सबसे ज्यादा AQI 388 दर्ज हुआ

1 फरवरी से बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 1 फरवरी से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश, गरज-चमक और कुछ इलाकों में कम विजिबिलिटी की चेतावनी दी गई है। निवासियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है, खासकर सुबह और देर शाम के समय।

कल से मौसम खराब रहने की उम्मीद है, कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है। लखनऊ के अलावा हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव और प्रतापगढ़ सहित जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 या 4 फरवरी के बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होने की उम्मीद है, जिससे मौजूदा ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

Back to top button