
Battle of Galwan: टीजर में एक्सप्रेशन्स पर उठे सवाल, सलमान ने हेटर्स को दिया जवाब
Salman Khan Video: सलमान खान जल्द ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं. उनकी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. मगर टीजर में उनके एक्सप्रेशंस का कुछ लोगों ने मजाक उड़ाया था।
Salman Khan Video: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) आने वाली है। इस फिल्म का टीजर सलमान के बर्थडे पर रिलीज हुआ था जिसे मिक्स रिस्पॉन्स मिले थे। जहां कई को टीजर पसंद आया वहीं कुछ को सलमान के वॉर सीन दौरान के एक्सप्रेशन थोड़े रोमांटिक एक्सप्रेशन जैसे लगे। अब सलमान (Salman Khan) ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। बीते शुक्रवार को सलमान इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग मे शामिल होने सूरत पहुंचे। अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्टर ने ट्रोल होने पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
क्या बोले सलमान खान
दरअसल, आईएसपीएल के दौरान मोहम्मद कैफ ने सलमान को बैटल ऑफ गलवान के एक सीन को रिएक्ट करने को कहा बैट के साथ। इस दौरान सीन को रीक्रिएट करते हुए सलमान बोलते हैं, ‘अब किसी को ये समझ में आता है कि ये रोमांटिक लुक है, लेकिन कर्नल हूं भैया तो ये कर्नल का लुक है जो समझता है कि अपनी टीम वालों को, अपने जवानों को कैसे हौसला दे। वैसे ही लुक मैं इनको भी दे सकता हूं।’
LATEST: Salman Khan Hits back at all the trolls regarding Battle of Galwan teaser!
“Mai colonel hu movie me, Mujhe Calm rehna parega. Kuch log bs faltu ka troll karte. Mai chila bhi sakta hu, but suit ni karega” #SalmanKhan #BattleOfGalwan pic.twitter.com/MY1PY3LgeA
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) January 31, 2026
अब पुराने लुक का मतलब नहीं
सलमान ने आगे कहा, ‘अब वो आह नहीं(एंग्री चिल्लाने वाले एक्सप्रेशन दिखाते हुए), उस लुक का कोई मतलब नहीं है। ऐसी ही चलता रहा है और ऐसे ही चलता रहेगा आप लोगों की दुआ से।’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो इसे अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और बाकी टीम फिल्म के पैचवर्क को फिनिश कर रही है। इसके अलावा कुछ नए सीन भी एड किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Fa9lal Song: दुनियाभर में छा गया ‘धुरंधर’ का गाना, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर बेस्ड है. फिल्म से सलमान को काफी उम्मीदें हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
ये भी पढ़े- Preity Zinta प्रीति जिंटा की वो फिल्में, जिसने ‘डिंपल गर्ल’ को बनाया 90s क्वीन





