Mardaani 3: ‘बॉर्डर 2’ के सामने सीना ताने खड़ी ‘मर्दानी’ 3, किया शानदार कलेक्शन

Mardaani 3 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ जैसी दमदार फिल्म थिएटर्स में होने के बावजूद ‘मर्दानी 3’ ने रानी मुखर्जी को करियर की बेस्ट सोलो ओपनिंग दिला दी है। रानी की परफॉरमेंस ने जनता को खूब इंप्रेस किया है।

Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मच अवेटेड फिल्म मर्दानी का पार्ट 3 (Mardaani 3) रिलीज हो गया है। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी में रानी मुखर्जी शिवानी रॉय के किरदार में वापस लौटी हैं। इस मूवी के पहले दो पार्ट काफी सक्सेसफुल हुए थे जिसकी वजह से तीसरे पार्ट को लेकर काफी ज्यादा उम्मीदें थी। फिल्म ने पहले दिन दमदार कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की है। यह फिल्म 93 लापता लड़कियों की जांच पर आधारित है।

कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?

वहीं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया था। सैकनिल्क के अनुसार, मर्दानी 3 ने पहले दिन 27,000 से अधिक टिकट बेचे हैं। ब्लॉक सीटों के बिना फिल्म ने अब तक 80.89 लाख रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ 1.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अर्ली ट्रेंड्स भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने 3.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से मूवी बॉक्स ऑफिस पर 5 से 6 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।

रानी मुखर्जी के करियर की बेस्ट सोलो ओपनिंग

2010 के बाद से ही रानी ने सोलो लीड वाली फिल्मों पर ज्यादा फोकस किया है. इसके बाद से मेल स्टार्स के साथ उन्होंने सिर्फ दो फिल्में की हैं- आमिर खान के साथ ‘तलाश’ और सैफ अली खान के साथ ‘बंटी और बबली 2’. सैफ के साथ उनकी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन ‘तलाश’ कामयाब रही थी और ये अभी तक रानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है. लेकिन अगर रानी की सिर्फ सोलो फिल्मों की बात हो, तो उन्होंने ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी, ‘हिचकी’ और नेशनल अवॉर्ड विनिंग ‘मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ जैसी दमदार फिल्में की हैं।

पुराने किरदार में लौटीं रानी

मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी तीसरी बार डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आईं। वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 93 लड़कियों की जांच करती हैं। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित और अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित यह फिल्म, दमदार कहानी और सशक्त महिला प्रधान अभिनय के लिए भी काफी पॉपुलर हुई।

ये भी पढ़े- Battle of Galwan: टीजर में एक्सप्रेशन्स पर उठे सवाल, सलमान ने हेटर्स को दिया जवाब

बॉर्डर 2 से कड़ी टक्कर

हालांकि मर्दानी 3 को बॉर्डर 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस वॉर ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अभी तक इसने बॉक्स ऑफिस पर 233.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बॉर्डर 2 ने नौवें दिन 9.27 करोड़ का कलेक्शन किया।

ये भी पढ़े-  Preity Zinta प्रीति जिंटा की वो फिल्में, जिसने ‘डिंपल गर्ल’ को बनाया 90s क्वीन

Back to top button