Grammy Awards 2026: दलाई लामा को पहला ग्रैमी, फिर चूक गई अनुष्‍का शंकर

Grammy Awards 2026 Winners List: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर सेलेब्स ने फैशन का जलवा दिखाया. केंड्रिक लैमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़. जस्टिन बीबर ने ग्रैमी में धमाकेदार वापसी की।

Grammy Awards 2026 Winners List: संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्‍ठ‍ित ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा हो गई है। 68वें सालाना Grammy Awards का आयोजन लॉस एंजिल्स में हुआ। इसे ट्रेवर नोआ ने होस्ट किया। क्रिप्टो.कॉम एरिना में आयोजित इस समारोह में जहां तिब्बत के बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला है, वहीं भारतीय सितार वादक अनुष्‍का शंकर दो नॉम‍िनेशन के बावजूद कोई पुरस्‍कार नहीं जीत सकी हैं। ग्रैमी के रेड कारपेट पर हालांकि, भारतीय कलाकारों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसमें अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया, शक्ति और चारू सूरी शामिल थे। हालांकि, इनमें से किसी को जीत हासिल नहीं हुई।

दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड्स में मिला सम्मान

ग्रैमी अवॉर्ड्स में तिब्बती बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. उन्होंने ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड जीता. अपनी एल्बम ‘मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए उन्हें ये सम्मान मिला है. ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के बाद दलाई लामा ने इंस्टा पोस्ट कर आभार जताया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dalai Lama (@dalailama)

 

भारत के लिए इस बार कैसा रहा ग्रैमी?

सितार वादक अनुष्का शंकर को इस साल दो नॉमिनेशन मिले थे। उनके सहयोगी ईपी Chapter III: We Return to Light (अलम खान और सरथी कोरवार के साथ) को ‘बेस्‍ट ग्‍लोबल म्‍यूजिक एल्‍बम’ कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया थी। जबकि उनके ट्रैक ‘डेब्रेक’ को ‘बेस्‍ट ग्‍लोबल म्‍यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नामांकन मिला था।

अनुष्का शंकर, सिद्धांत भाटिया, शक्ति, चारू सुरी नॉमिनेट हुए थे, लेकिन कोई भी अवॉर्ड जीतने में कामयाब नहीं हुआ. अनुष्का शंकर बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटिगरी में नॉमिनेट हुई थीं. लेकिन ये अवॉर्ड बैड बनी ने अपने ट्रैक EoO के लिए जीता.

चर्चा में चैपल रोन का बोल्ड लुक

सिंगर चैपल रोन का बोल्ड फैशन स्टेटमेंट देखने को मिला. वो टॉपलेस लुक दिखीं. उन्होंने ट्रांसपेरेंट मरून आउटफिट पहना, जिसे निप्पल रिंग्स के साथ बोल्ड लुक दिया गया है. चैपल की बैक पर बड़ा सा टैटू बना है, जो उनके स्टनिंग लुक को कॉम्पलिमेंट देता है. सिंगर ने मिनिमल जूलरी, सिग्नेचर रेड कर्ल्स, ब्लैक एंड गोल्ड हील्स के साथ अपनी लुक कंप्लीट किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CBS (@cbstv)

 

देखें विनर्स लिस्ट-
बेस्ट रैप एल्बम- केंड्रिक लैमर
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम- लेडी गागा (मेहेम)
बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम- जेली रोल
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर-केंड्रिक लैमर और SZA (लूथर)
सॉन्ग ऑफ द ईयर- लेडी गागा- अब्राकाडाब्रा
बेस्ट म्यूजिक (Música) अर्बन एल्बम- बैड बनी
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिविया डीन
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस- लोला यंग (मैसी)
एल्बम ऑफ द ईयर- बैड बनी – DeBÍ TiRAR MáS FOToS
बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग- दलाई लामा
सॉन्ग ऑफ द ईयर- बिली इलिश (वाइल्डफ्लावर)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- सिंगर Cher

Back to top button