Deoria Boy steals Jewellery: देवरिया में मोमोज खिलाने के बहाने तीन युवकों ने कक्षा 7 के एक बच्चे से घर के करीब 85 लाख रुपये के जूलरी ले लिए. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Deoria Boy steals Jewellery: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले मे भगवानपुर तिवारी गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दांतों तले उंगली दबा लेगा। दरअसल यहां एक 14 वर्षीय लड़के ने मोमोज की लत को पूरा करने के लिए कथित तौर पर अपने ही घर से लाखों रुपये के गहने स्ट्रीट वेंडर को सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़का मोमोज का इतना आदी हो गया था कि वह घर से सोने के गहने निकालकर मोमोज बेचने वाले को खाने के बदले देने लगा। धीरे-धीरे परिवार को पता चले बिना ही कई गहने गायब हो गए।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
पुजारी विमलेश मिश्र ने बताया कि घर में उनका और उनकी बहन का करीब 85 लाख रुपये का जूलरी रखा था. जब उनकी बहन किसी काम से अपना जूलरी लेने आई और आलमारी खोली, तो उनके होश उड़ गए अलमारी के अंदर रखा लगभग सारा जेवर गायब था. घबराए पिता ने बेटे से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसने मोमोज खाने के नाम पर गहने डुमरी चौराहा स्थित दुकानदारों को दे दिए हैं.
तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज
इस खुलासे के बाद पीड़ित परिवार ने तीनों संदिग्ध युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर रामपुर कारखाना थाने में दी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका, बच्चे को बहलाने की प्रक्रिया और गायब हुए जेवर की कुल मात्रा की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़े- पूर्व सैनिक के घर पर अवैध कब्जे की कोशिश… विरोध करने पर जान से मरने की धमकी
यह मामला तब सामने आया जब लड़के की चाची अपने गहने लेने अपने मायके गईं। अलमारी खोलने पर गहने गायब मिले। पूछताछ करने पर परिवार को पता चला कि लड़का गहने चुराकर रामपुर कस्बे में ठेला लगाकर मोमो बेचने वाले को देता था। सदमे में आए परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
ये भी पढ़े- Lucknow News: आर्मी स्कूल में दोस्तों ने जूते से रगड़ा छात्र का चेहरा, गई आंखों की रोशनी