
लखनऊ में BJP विधायक के भतीजे ने किया सुसाइड, पंखे से लटकता मिला शव
Lucknow Suicide: राजधानी के पॉश इलाके सुशांत गोल्फ सिटी में भाजपा विधायक विनय कुमार त्रिवेदी के रिश्तेदार शिवम त्रिपाठी ने खुदकुशी कर ली. विनय रिश्ते में शिवम के फूफा लगते हैं।
Lucknow Suicide: लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित रिश्ता मैनहैटन के टावर- A 2 के फ्लैट संख्या 407 में बलरामपुर निवासी शिवम त्रिपाठी ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। वह किराए के फ्लैट में रहते थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह गोंडा के पूर्व विधायक के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवम के परिजनों का आरोप है कि बिजनेस में पार्टनर द्वारा पैसे हड़पने और मानसिक प्रताड़ना के चलते उन्होंने यह ये कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
फ्लैट में पंखे से लटकता मिला शव
रविवार की शाम को जब काफी देर तक उसके घर का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किसी तरह घर का दरवाजा तोड़ा तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए. शिवम् का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला.
ये भी पढ़े- UP News: मोमोज की लत ने बनाया चोर, लड़के ने ठेले वाले को बेची लाखों की जूलरी
परिजनों ने पार्टनर पर लगाए आरोप
परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके बिज़नेस पार्टनरों ने उसके पैसे हड़प लिए थे, वो काफी समय से उनसे पैसे माँग रहा था लेकिन, वो ना तो उसका ठीक से जवाब दे रहे थे और नहीं उसके पैसे वापस कर रहे थे. सहयोगियों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे वो काफी परेशान रहने लगा था और तंग आकर उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया.
शिवम् त्रिपाठी बीजेपी विधायक विनय कुमार त्रिवेदी के भतीजे हैं और यूपी के बलरामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. मृतक के मोबाइल फ़ोन को भी कब्जे में लिया गया है.
ये भी पढ़े- पूर्व सैनिक के घर पर अवैध कब्जे की कोशिश… विरोध करने पर जान से मरने की धमकी





