The 50: रियलिटी शो बना जंग का मैदान, इंफ्लुएंसर की बदजुबानी पर भड़की सपना चौधरी

The 50 Sapna Choudhary vs Adnan Shaikh: ‘द 50’ के तीसरे दिन का प्रोमो आया है। प्रोमो में अदनान शेख और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की लड़ाई की झलक दिखाई गई है।

The 50 Sapna Choudhary vs Adnan Shaikh: ‘बिग बॉस के बाद एक रियलिटी शो ‘द 50’ ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हाल ही में शुरू हुए इस शो में प्रतियाेगियों के बीच झगड़े शुरू हो चुके हैं। हाल ही में ‘द 50’ शो में डांसर सपना चौधरी और इंफ्लुएंसर अदनान शेख के बीच जमकर झगड़ा हुआ? इस झगड़े में अदनान ने सपना चौधरी को लेकर बदजुबानी की। इस पर वह भड़क गई और मारने-पीटने की धमकी अदनान को दे डाली।

अदनान शेख और सपना चौधरी की लड़ाई

प्रोमो की शुरुआत में सपना चौधरी ने अदनान शेख को कहा, ‘दम नहीं है क्या बाहर जाकर कमाने का?’ अदनान शेख ने कहा, ‘चिल्ला मत! औरत है तो औरत की तरह रह न।’ सपना चौधरी भड़क गईं। सपना बोलीं, ‘पहले चिटिंग करता है फिर यहां मर्दानगी दिखा रहा है।’ अदनान ने कहा, ‘चल निकल।’ सपना बोलीं, ‘ऐसा मारूंगी न बाहर मिलेगा तो।’ अदनान बोले, ‘हां आ न।’

भड़के लोग

अदनान का बयान (औरत है तो औरत की तरह रह न) सुनकर लोग भड़क गए हैं। प्रोमो के नीचे एक ने कमेंट कर लिखा, ‘कैसे रहे औरत? मर्दाें की कैद में? सपना जैसे चाहेगी वैसे रहेगी। तू अपनी सोच सही कर।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये कैसे लोग हैं? इन्हें रिएलिटी शोज में बुलाकर इतनी फुटेज क्यों दी जाती है? औरत है औरत की तरह रह? तू रह न मर्द की तरह।’

क्या है शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट?

यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हैं। शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसी कई लोग शामिल हैं। ‘द 50’ में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, रजत दलाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

ये भी पढ़े- सोशल मीडिया डिलीट करना चाहती हैं Alia Bhatt, बोलीं- रोज सोचती हूं…

Back to top button