
पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाये…, CM योगी ने किया विरोधियों पर तीखा हमला
CM Yogi Adityanath: एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर करारा जवाब दिया है. CM योगी ने अखिलेश यादव पर भी यहां निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पुलिस गोली ना मारे तो क्या खुद गोली खा लें?
CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की नीति को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। अपराधियों के खिलाफ पुलिस की मुठभेड़ की कार्रवाइयों पर उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति हमारी ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है और इसमें किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिप्पणी की जाती है कि पुलिस ने गोली क्यों मारी? सीएम योगी ने पूछा कि पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? कहा कि जो जिस भाषा में समझेगा उसे उसी भाषा में समझाया ही जाएगा।
अगर पुलिस गोली ना मारे तो क्या पुलिस गोली खाएं?
सीएम योगी ने कहा कि ये दोनों काम एक साथ नहीं चल सकते. अगर उस अपराधी को गोली चलाने की स्वतंत्रता है तो पुलिस के पास भी हमने इसीलिए पिस्तौल दी है कि वह भी उसके सामने उसका मुकाबला करें. उसका प्रशिक्षण इसी बात को लेकर के हुआ है और जिस भाषा में समझें. उस भाषा में उसको समझाने का काम करें.
हमने जीरो टॉलरेंस का फैसला किया, और जीरो टॉलरेंस सभी पर समान रूप से लागू होगा। अगर हमारा अपना कोई व्यक्ति गलत करता है, तो उस पर भी वही कानून लागू होगा जो किसी माफिया या अपराधी पर लागू होता है।
कोई दंगे नहीं होते, कोई गड़बड़ी नहीं होती, कोई जबरन वसूली नहीं होती। आज ऐसी स्थिति कहीं भी नहीं है, और उत्तर प्रदेश ने खुद को एक बेहतरीन निवेश डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।
ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश में रोजगार क्रांति की तैयारी… हर जिले में बनेगा सरदार पटेल औद्योगिक जोन
फार्मा कान्क्लेव को किया संबोधित
सीएम योगी मंगलवार को लखनऊ में आयोजित पहले फार्मा कान्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जब पुलिस ने अपराधियों को उनकी भाषा में समझाना शुरू किया, तभी प्रदेश में बदलाव आया है। पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश के बड़े-बड़े त्योहार शांति से संपन्न हुए हैं। कहीं कोई अराजकता नहीं है। आज प्रदेश में कहीं दंगा-फसाद, गुंडा टैक्स या अराजकता की बात नहीं होती है। सुरक्षा के इसी माहौल के कारण आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के लिए निवेश का बेहतरीन गंतव्य (Investment Destination) बन चुका है।
ये भी पढ़े- लखनऊ में ‘फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ का आगाज़… राजधानी में जुटे फार्मा सेक्टर के दिग्गज





