Share Market: गिरने के बाद संभला शेयर बाजार, Sensex-Nifty दोनों उछले

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 0.5 परसेंट की गिरावट के साथ 83300 के निशान से नीचे खुला. निफ्टी में भी 52 अंकों की गिरावट आई।

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को आई तेजी के बाद बुधवार (4 फरवरी 2026) को ब्रेक लग गया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद पिछले कारोबारी सत्र में देखी गई तेज रैली के बाद भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने आज का सत्र सतर्क रुख के साथ खोला। बीएसई सेंसेक्स लगभग 0.5% फिसलकर 83,300 अंक से नीचे शुरू हुआ जबकि एनएसई निफ्टी लगभग 0.2% की गिरावट के साथ 25,700 के नीचे खुला।

एशियाई बाजारों का हाल

अधिकतर एशियाई बाजार आज कमजोर शुरुआत के साथ खुले क्योंकि वॉल स्ट्रीट से मिले कमजोर संकेतों ने निवेशकों के मूड को प्रभावित किया। अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज गिरावट के बाद बाजार पर दबाव देखा गया।

जापानी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही। जहां निक्केई 225 लगभग 1.2% गिर गया जिसका मुख्य कारण टेक शेयरों पर दबाव रहा। वहीं व्यापक टॉपिक्स इंडेक्स में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दक्षिण कोरियाई बाजारों ने मजबूती दिखाई। कोस्पी इंडेक्स 0.4% बढ़ा जबकि कोसडैक में 1% से अधिक की बढ़त देखी गई।

आज सुबह के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी गिरावट देखी जा रही है. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.48 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.18 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई. निफ्टी IT इंडेक्स 5.5 परसेंट से ज्यादा लुढ़क गया है, जिसमें परसिस्टेंट सिस्टम्स, LTIMindtree, इंफोसिस, HCL टेक, कोफोर्ज, TCS, Mphasis और टेक महिंद्रा के शेयरों को नुकसान पहुंचा

वॉल स्ट्रीट में गिरावट

3 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया. S&P 500 0.84 परसेंट ​​गिरकर 6,917.81 पर आ गया. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 166.67 अंक या 0.34 परसेंट लुढ़ककर 49,240.99 पर बंद हुआ, जबकि दिन में कारोबार के दौरान पहले यह रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था.

नैस्डैक कम्पोजिट 1.43 परसेंट फिसलकर 23,255.19 पर बंद हुआ. इस दौरान एनवीडिया से लेकर माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई.

Back to top button