‘सॉरी मम्मी-सॉरी पापा…’, कोरियन गेम का टास्क पूरा कर 9वीं मंजिल से कूद गईं तीन सगी बहनें

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद में एक साथ तीन बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को इस सुसाइड केस से जुड़ा एक नोट भी मिला है। जिसमें सॉरी मम्मी, सॉरी पापा लिखा है।

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता के ऑनलाइन गेमिंग की लत पर आपत्ति जताने के बाद अपने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। लड़कियों की पहचान पाखी (12), प्राची (14) और विशिका (16) के रूप में हुई है। तीनों बहनें कथित तौर पर नहाने, खाने, स्कूल जाने, सोने और अन्य दैनिक गतिविधियों सहित सभी काम एक साथ करती थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहने वाली तीन बहनों ने एक ही रात में आत्महत्या कर ली। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर, फ्लैट 907 में रहती थीं। तीनों बहनें एक-एककर 9वीं मंजिल से नीचे कूद गईं। घर से मिले कुछ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मोबाइल सर्च हिस्ट्री से पता चला है कि तीनों बहनें पिछले काफी समय से एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थीं।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, तीनों बहनें पिछले कोरोना काल से एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम ‘कोरियन लवर गेम’ की लत में फंसी हुई थीं। परिवार ने बताया कि गेम खेलने की वजह से उनकी पढ़ाई और सेहत पर असर पड़ रहा था, इसलिए उन्हें बार-बार मना किया जाता था। लेकिन वे नहीं मानीं।

12, 14 और 16 साल की हैं तीनों लड़कियां

मृतक लड़कियों के नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है. तीनों 2:30 बजे रात 9वें फ्लोर की बिल्डिंग से कूदी थीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है.

वहीं पुलिस ने बताया कि रात्रि करीब 2.15 बजे पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना टीलामोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट नं0 907 की नवीं मंजिल से तीन लड़कियां कूद गईं हैं. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दौरान जांच की गई तो तीन बच्चियां जमीन पर गिरी मिलीं.

जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया. जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया. फिलहाल मामले में पुलिस अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है

Back to top button