
Share Market: शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत, Nifty-Sensex दोनों लुढ़का
Share Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई। Sensex-Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर कारोबार करते नजर आए।
Sensex Today | Share Market 4 February 2026: गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार दबाव में दिखे. मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच सुबह बीएसई सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 83,601 पर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 करीब 81 अंक टूटकर 25,695 के स्तर पर आ गया.
बीएसई सेंसेक्स 278.72 अंक टूटकर 83,538.97 अंक पर और एनएसई निफ्टी 94.15 अंक फिसलकर 25,681.85 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तेजी रही।
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत से अधिक टूटा। जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी नकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक कम्पोजिट में बुधवार को 1.51 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।





