Valentine’s Week: शुरू हो गया जश्न-ए-मोहब्बत, जानिए किस दिन मनाया जाएगा कौन सा डे

Valentine’s Week List 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से हो चुकी है और रोज डे के बाद 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाएगा। यह प्यार का इजहार करने का खास दिन होता है।

Valentine’s Week List 2026: आज रोज डे के साथ वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। लोग गुलाब के फूल के साथ अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। फिजाओं में मोहब्बत के फूल खिले नजर आ रहे हैं। यूं तो इश्क के फूलों का कोई मौसम नहीं होता, लेकिन वेलेंटाइन वीक में इन फूलों का रंग कुछ अलग ही चटक हो जाता है। प्यार करने वालों के लिए वेलेंटाइन वीक मोहब्बत के महाकुंभ की तरह होता है। ये दिन खास तौर पर उन लोगों के लिए होता है जो अपने पार्टनर से दोबारा अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। इस दिन लोग अपने दिल की बात खुलकर अपने क्रश या पार्टनर से कहते हैं।

Valentine Week में कौन सा डे कैसे मनाएं

7 फरवरी- रोज डे: प्यार की शुरुआत गुलाब से की जाती है, लाल गुलाब रोमांस के लिए होता है और अगर आप किसी दोस्त को देना चाहे तो पीला रोज भी दे सकते हैं जो दोस्ती की निशानी होती है। आप चाहें तो गुलाब को किताब में रखकर गिफ्ट कर सकते हैं, जो हमेशा यादों को ताजा रखेगा। बाजारों में आज के दिन रोजेस की बिक्री बढ़ जाती है।

 

8 फरवरी- प्रपोज डे: दिल की बात कहने का दिन होता है। ये सिर्फ शादी का प्रपोजल नहीं, बल्कि फ्यूचर के प्लान्स भी इस दिन शेयर किए जा सकते हैं। पार्क या सनसेट पॉइंट पर शांत जगह चुनकर आप अपने साथी के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

9 फरवरी- चॉकलेट डे: रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे रखा गया है, क्योंकि चॉकलेट ‘फील गुड’ हॉर्मोन रिलीज करती है। आप कस्टमाइज्ड बॉक्स बनवा कर अपने साथी को गिफ्ट दे सकते हैं, जिसमें उनके  फेवरेट फ्लेवर की चॉकलेट हो।

10 फरवरी- टेडी डे: क्यूटनेस का सिंबल टेडी बियर को कहा जा सकता है, दूर रहने वाले पार्टनर एक दूसरे को टेडी भेजते हैं। जिन्हें हग करके उन्हें आपकी याद आती है।

11 फरवरी- प्रॉमिस डे: वादों से रिश्ता मजबूत करने के लिए प्रॉमिस डे काफी अच्छा दिन है। कोशिश करें बड़े प्रॉमिस की बजाय रियलिस्टिक प्रॉमिस करें जैसे ‘तुम्हारी बात सुनूंगा’ या फिर आप हाथ से लिखकर लेटर भी दे सकते हैं।

12 फरवरी- हग डे: सभी को पता है एक जादू की झप्पी पूरे दिन की थकान मिटा सकती है। अपने साथी को लंबा हग देकर क्लोजनेस बढ़ाएं। लंबे समय तक एक दूसरे के साथ बैठे रहे और इससे खास क्या ही हो सकता है।

13 फरवरी- किस डे: इमोशंस को गहरा करने के लिए किस डे युवाओं में काफी पॉपुलर है। आप चाहे तो फोरहेड किस से रिस्पेक्ट दे सकते हैं।

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे: ये होता है पूरे हफ्ते का क्लाइमैक्स। इस दिन डिनर डेट या ट्रिप प्लान करने का अच्छा मौका होता है। तो आप भी कुछ प्लान करें और अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं।

ये दिन छोटे जेस्चर्स से रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। वैलेंटाइन डे पर भारत में कई जगहों पर इवेंट्स रखे जाते हैं। यह वीक सिर्फ कपल्स के लिए नहीं, बल्कि सभी रिलेशनशिप्स के लिए है। लेकिन याद रखें, प्यार रिस्पेक्ट और कंसेंट पर आधारित होना चाहिए। अगर आप सिंगल हैं, तो भी सेल्फ लव सेलिब्रेट कर सकते हैं। वैलेंटाइन वीक खुशियां फैलाने का एक बहाना है। तो आप भी इसे एन्जॉय कर सकते हैं।

Back to top button