कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, बाउंसरों ने घायलों से की बदतमीजी

Kanpur News: कानपुर में एक युवक ने अपनी तेज रफ्तार लग्जरी कार लैंबॉर्गिनी से कई लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए. चालक को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने कार जब्त कर ली है.

 Kanpur News: कानपुर में करोड़ों की लेम्बोर्गिनी सड़क (Kanpur Lamborghini Accident) चलते राहगीरों के लिए काल बन गई. अचानक अनियंत्रित होकर लैंबॉर्गिनी ने कई राहगीरों को टक्कर मारी, जिससे करीब 6 लोग घायल हो गए. तेज रफ्तार में रईसजादे की कार का खूनी तांडव कानपुर के वीआईपी रोड पर हुआ.घटना कानपुर के रेव-3 के पास वीआईपी रोड पर हुई. शहर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र तहत आने वाले रेव-3 के पास एक दिल्ली नंबर की काली रंग की लेम्बोर्गिनी लग्जरी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी. लेम्बोर्गिनी ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों को कुचला दिया.

तंबाकू कारोबारी के बेटे की सड़क पर दिखी सनक

यह घटना कानपुर के पॉश इलाके ग्वालटोली थाना क्षेत्र स्थित रेव थ्री के पास की है. सड़क पर लेम्बोर्गिनी के साथ रफ्तार का खूनी तांड़व खेलने वाले कारोबारी पुत्र की पहचान शिवम मिश्रा के रूप में हुई है. उसके पिता केके मिश्रा तंबाकू के बड़े कारोबारी है. उनकी कानपुर के साथ-साथ दिल्ली में भी कारोबार है. शिवम ने अपनी करोड़ों की लैम्बॉर्गिनी कार से सड़क पर तांडव मचा दिया.

प्रत्यक्षदर्शी बोले- बेहद तेज थी रफ्तार, नशे में था शिवम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ़्तार बेहद तेज थी. उसमें सवार रईसजादा शराब के नशे में धुत था. उसने अपनी लग्जरी कार से एक बुलेट को जोरदार टक्कर मारी, जिस पर तीन लोग सवार थे. टक्कर मारने के बाद गाड़ी रोकने के बजाय, शिवम मिश्रा ने मौके से भागने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर में जा घुसी.

शिवम की गाड़ी के पीछे दूसरी गाड़ी से बाउंसर भी थे

हैरानी की बात यह थी कि कार में रईसजादे की सुरक्षा के लिए पीछे बाउंसर भी एक दूसरी कार से चल रहे थे, लेकिन भीड़ के गुस्से के आगे उनकी एक न चली. गुस्साए राहगीरों ने लैम्बॉर्गिनी के शीशे तोड़कर शिवम को बाहर निकाला. इस दौरान पीछे से आए बाउंसरों ने पब्लिक से अभद्रता शुरू कर दी.

थाने में भी पीड़ितों से कारोबारी के बाउंसरों ने अभद्रता की। इसके बाद लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। वहीं, कारोबारी के बेटे और अन्य घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला ग्वाल टोली थाना क्षेत्र का है।

Back to top button