
Kanpur News: ‘ठाकुर हूं मैं…’, HDFC बैंक में महिला कर्मचारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा
Kanpur HDFC Bank Viral Video: कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक में कर्मचारी ने एक महिला ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार किया. वायरल वीडियो में वो ग्राहक को गालियां देते और रौब दिखाते हुए धमकाती नजर आईं.
Kanpur HDFC Bank Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो एचडीएफसी बैंक की एक शाखा के अंदर का है, जिसमें एक महिला कर्मचारी और एक ग्राहक के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। वायरल हो रहे फुटेज में दिख रही कर्मचारी की पहचान HDFC बैंक की पनकी शाखा में तैनात नाम आस्था सिंह। वीडियो में उन्हें ग्राहक को गालियां देते हुए देखा गया, जिससे नॉन प्रोफेशनल बिहेवियर और जाति-आधारित अहंकार पर एक नई बहस छिड़ गई है।
खेल दिया जाति वाला कार्ड
गुस्सा इतना ज्यादा था कि सिर्फ जुबान ही नहीं चली,बल्कि हिंसक तेवर दिखाते हुए उन्होंने अपने टेबल पर रखा लैपटॉप उठाकर ग्राहक पर तान दिया,मानो वे उसे फेंककर मारने ही वाली हों.इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का सबसे शर्मनाक पहलू तब सामने आया जब महिला कर्मचारी ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारी को ताक पर रखकर जाति का कार्ड खेल दिया. वीडियो में आस्था सिंह जोर से यह कहती सुनी जा सकती हैं, ठाकुर हूं मैं…
एक प्रतिष्ठित बैंक के भीतर ड्यूटी के दौरान ठाकुर होने का हवाला देकर डराना और धमकाना यह दिखाता है कि किस तरह पद और जाति का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है. ग्राहक को चुप कराने के लिए जातिसूचक दबंगई का सहारा लेने की इस हरकत ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी सन्न कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पनकी स्थित शाखा का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया,जंगल की आग की तरह फैल गया.लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए HDFC बैंक की कार्यसंस्कृति पर सवाल उठा रहे हैं.यूजर्स का कहना है कि एक प्राइवेट सेक्टर बैंक में जहां कस्टमर सर्विस को सबसे ऊपर रखा जाता है,वहां ऐसी गुंडई कैसे बर्दाश्त की जा सकती है?
फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस मामले में थाना पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने एनडीटीवी को फोन पर बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा वह संज्ञान में आया है, अभी तक किसी ने थाने में आकर शिकायत नही की है, यदि शिकायत आती है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।





