UP News: मथुरा के एक घर में 5 शव मिलने से हड़कंप, मौके पर मिले दूध के गिलास

Mathura News: यूपी के मथुरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मरने वालों में पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं।

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है. महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चो की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल ज़हर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

दरवाजा तोड़कर गए तब पता चला 

एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने मीडिया को पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मथुरा के गांव खपरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं. घर के मुखिया का नाम मुकेश है और वह खेती करता था.सभी के शव घर के कमरे में अंदर पाए गए. पड़ोस में मुकेश के भाई रहते हैं,उन्होंने आज जब सुबह कोई हरकत न होने पर घर जाकर देखा तो घर अंदर से बंद था.दीवार फांदकर गए मुकेश के भाई ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर पांचों के शव पड़े हुए थे.

ये भी पढ़े- UP News: केंचुल, सिंदूर और चूड़ियाँ… नागिन बनने की अफवाह की चौंकाने वाली सच्चाई

सुसाइड का वीडियो भी बनाया 

मथुरा के एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को मौके से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट मिला है. इसके अलावा मृतक मुकेश का फोन भी मिला है जिसमें सुसाइड को लेकर एक वीडियो भी बनाया गया था. वीडियो में मृतक ने आत्महत्या की बात की थी.सबी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जाएगी.

ये भी पढ़े- मासूमों की मौत पर सवाल… गाजियाबाद सुसाइड केस में जांच की आंच तेज

फिलहाल परिवार के लोग भी घटना से हैरान हैं। मनीष के भतीजे ने बताया कि सुबह देर तक जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो हम लोगों ने गेट को तोड़ा दिया। अंदर पहुंचे तो सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि 2018 में मनीष और सीमा की शादी हुई थी। किसी प्रकार के विवाद का मामला सामने नहीं आ रहा है। किसी से लड़ाई झगड़े की बात से भी परिवार वाले इनकार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- UP News: ऑनलाइन गेम खेलते फटी दिमाग की नस, 22 साल के युवक की मौत

Back to top button