दालमंडी में बुलडोजर एक्शन के दौरान आगजनी, पुलिस और मीडिया बाल-बाल बचे

Dalmandi Bulldozer Action: दालमंडी में चौड़ीकरण को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है. सोमवार को 21 में से 17 मकानों को बुलडोजर चलाकर जमीनदोंज कर दिया गया था. आज मंगलवार को कुल 34 मकान तोड़े जाने हैं. इसके मद्देनजर दालमंडी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Dalmandi Bulldozer Action: इन सबके बीच वाराणसी की चौक थाना पुलिस ने दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान अपने मकान में आग लगाने और पुलिस टीम सहित मीडिया कर्मियों पर पेट्रोल छिड़कने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में दालमंडी चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान की तहरीर पर अजमत, फारुख खान सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 221 व 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं.

बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद

इस बारे में एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज भी जारी रहेगी. इसके लिए तीन थाना क्षेत्र की फोर्स के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया जाएगा. सोमवार को भी बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद थी. दालमंडी में जिस तरह की गतिविधियां हुईं, उसके बाद देर शाम तक आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. कहीं कोई स्थिति बिगड़ने की साजिश न हो, इसके लिए ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है.

कई मकानों को नगर निगम ने बताया जर्जर

दालमंडी में चौड़ीकरण के लिए कुल 187 मकानों को गिराया जाना है. जिनमें अब तक 27 मकानों की रजिस्ट्री हुई है, 15 से ज्यादा मकान अब तक रजिस्ट्री वाले गिराए गए हैं, जबकि चार मकान जो अवैध घोषित थे, उनको गिराया जा चुका है. कुल 21 मकान जो नगर निगम ने जर्जर घोषित किए थे, इनमें से 17 मकानों को कल ही गिराया गया है. बाकी को आज गिराया जाएगा.

कार्रवाई के दौरान ऊपरी फ्लोर पर लगी आग

बता दें कि सोमवार को कार्रवाई के दौरान एक जर्जर मकान के अंदर मौजूद युवक ने ऊपरी फ्लोर पर आग लगा दी थी. वह हाथों में कागज लेकर लहराने लगा था. इस दौरान नीचे मौजूद पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी व अन्य लोग भी बाल-बाल बचे थे. जिसके बाद बड़ा एक्शन लेते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया गया और आज भी युवक की तलाश की जा रही है. मुकदमा दर्ज करने के बाद इस मामले में अभी और लोगों को वीडियो के जरिए चिन्हित किया जा रहा है.

Back to top button