
Lucknow News: UGC सिफारिशें लागू करने की मांग, राजधानी में छात्र आंदोलन का माहौल
Lucknow News: UGC की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर अपना दल (कर्मवादी) की विधायक पल्लवी पटेल और विभिन्न छात्र संगठनों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
Lucknow News: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी लखनऊ में सियासी और छात्र आंदोलन का माहौल गरमा गया। अपना दल (कर्मवादी) की विधायक पल्लवी पटेल के नेतृत्व में विभिन्न छात्र संगठनों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पल्लवी पटेल स्वयं धरना स्थल पर बैठ गईं और उच्च शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
धरने में शामिल कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर UGC लागू करो, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो जैसे नारे लगाते नजर आए। लगातार नारेबाजी के चलते धरना स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।
“UGC लागू नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ संघर्ष और तेज होगा” पल्लवी पटेल
धरने को संबोधित करते हुए विधायक पल्लवी पटेल ने कहा,
“UGC की सिफारिशें छात्रों और शिक्षकों दोनों के हित में हैं। सरकार जानबूझकर इन्हें लागू नहीं कर रही, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।”
भविष्य के साथ हो रहा है समझौता
उन्होंने आगे कहा कि सरकार शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखा रही है और बार-बार मांग के बावजूद कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा रहा। पल्लवी पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द UGC की सिफारिशों को लागू नहीं किया, तो यह आंदोलन राज्यव्यापी स्तर पर और उग्र रूप ले सकता है।
ये भी पढ़े- मुर्शिदाबाद कूच से पहले हंगामा… लखनऊ में रोके गए VHRP के कार्यकर्ता, अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
छात्र संगठनों का आरोप
धरने में शामिल छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि UGC की सिफारिशें लागू न होने से छात्रों के करियर, नियुक्तियों और शैक्षणिक गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।
ये भी पढ़े- दालमंडी में बुलडोजर एक्शन के दौरान आगजनी, पुलिस और मीडिया बाल-बाल बचे
धरने की सूचना पर पहुंचा प्रशासन
प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं और छात्रों को पुलिस हिरासत में लेकर धरना स्थल से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया।
ये भी पढ़े- Lucknow Airport पर कुकीज़ के डिब्बों में मिला गांजा, कस्टम विभाग ने किया गिरफ्तार
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
ये भी पढ़े- सदन में दो माननीयों का फोन जब्त… श्रद्धांजलि के दौरान मोबाइल बजने पर भड़के स्पीकर





