UP News: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, गोरखपुर जा रही बस के उड़े परखच्चे

UP News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह भीषण हादसा हुआ है। आगे चल रहे वाहन से टकराने के बाद तेज रफ्तार बस के परखच्चे उड़ गए। इससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।

UP News: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक स्लीपर कोच बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई, जिससे आठ यात्री घायल हो गए। यह हादसा करहल क्षेत्र में चालक को झपकी आने के कारण हुआ। बस दिल्ली से 45 सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही थी। घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। एक्सप्रेसवे सुरक्षा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया गया है कि बस कासगंज के रहने वाला बीपी सिंह चला रहा था। उसे झपकी लगने से बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकराई।

बस के उड़े परखच्चे

घटना बुधवार तड़के 3:10 बजे की है। दिल्ली से 48 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही बस जैसे ही करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 94.200 के निकट पहुंची तभी आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। बस टकराते ही तेज धमाका हुआ और बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों में चीख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। सूचना पाकर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी एक्सप्रेसवे सुरक्षा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

हादसा हुआ तो एक्सप्रेसवे पर एक्सप्रेसवे सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैफिक डायवर्ट कर वाहनों का संचालन शुरू कराया। क्षतिग्रस्त हुई बस को घटनास्थल से हटाया गया और आवागमन सुचारू कराया गया। घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस के पास नहीं आई है।

हादसे में ये हुए घायल

दिल्ली से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस में 45 सवारियां बैठी थीं। हादसे में सुशील निवासी गांव भड़रिया श्रीरामपुर देवरिया, अरुण कुमार निवासी मोहम्मदपुर गोरखपुर, सुशील कुमार निवासी गांव तकीपुर खैर अलीगढ़, दीपक निवासी पलीता थाना कप्तानगंज बस्ती, साधुशरण निवासी पानर महुआ थाना कटैया गोपालगंज बिहार, मोनिका निवासी बुडारी दिल्ली, अश्वनी निवासी मान सरोवर बुराड़ी दिल्ली, विशाल निवासी बी पेंटल मिलन गार्डन दिल्ली घायल हुए हैं।

Back to top button