स्कूल में दवा बांटते ही बिगड़ी छात्रों की तबीयत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Farrukhabad News: यूपी में फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के मोईनुद्दीनपुर रठौरा गांव के जवाहरलाल प्रेमादेवी जूनियर हाईस्कूल में पेट के कीड़े की दवा खाने से 110 छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ गई।

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के कमालगंज ब्लाक क्षेत्र स्थित जवाहरलाल प्रेमा देवी जूनियर हाई स्कूल राठौर मोहिद्दीनपुर में मंगलवार को पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने के बाद लगभग 100 बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों को सिरदर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसी शिकायतें हुईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले जाया गया। सीएचसी कमालगंज से प्रधानाध्यापक फूल सिंह पेट में कीड़े मारने की दवा लाए और दोपहर 12:30 बजे से एक बजे के बीच सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों को दवा बांटी।

दवाई से 120 बच्चे हुए बीमार

फर्रुखाबाद में यह घटना मंगलवार को कमालगंज ब्लॉक के राठौरा मोहद्दीनपुर गांव के जवाहर लाल प्रेमा देवी स्कूल में हुई. जिन करीब 150 स्टूडेंट्स को दवा दी गई थी, उनमें से करीब 100 ने बेचैनी की शिकायत की. जिससे पेरेंट्स और स्कूल अधिकारियों में घबराहट फैल गई

अधिकारियों के मुताबिक 33 स्टूडेंट्स को कमालगंज के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया. जबकि 67 अन्य को डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर के लोहिया हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्थिति पर नज़र रखने के लिए लोहिया हॉस्पिटल का दौरा किया और डॉक्टरों को सही इलाज पक्का करने का निर्देश दिया.

चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. अवनींद्र कुमार ने कहा कि जिले भर के स्कूलों में डीवॉर्मिंग कैंपेन चलाया गया. डॉ. कुमार ने कहा कि इस खास स्कूल के स्टूडेंट्स ने सिरदर्द और उल्टी की शिकायत की. सभी स्टेबल हैं और उनकी हालत अब नॉर्मल है.

बुधवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा और विद्यालय खुला होने के बावजूद छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही। अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल देखा गया।

नगला दुर्गा निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि उनका बेटा कक्षा एक में पढ़ता है। सूचना मिलने पर वह तुरंत स्कूल पहुंचे और अपने बेटे को बाइक से कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे।

Back to top button