निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

UP Electricity Bill Protest: लखनऊ में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का विरोध किया है। शक्ति भवन पर बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

UP Electricity Bill Protest: उत्तर प्रदेश में बिजली कंपनियों के निजीकरण को रोकने और पुरानी पेंशन योजना बहाली के साथ कई मांगो को लेकर विद्युत कर्मियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जिलों में प्रदर्शन किया। लखनऊ में विद्युत विभाग (Protest By Employees of Power Corporation) के मुख्यालय शक्ति भवन का घेराव किया गया, जिसके कारण शक्ति भवन के सामने जाम भी लगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर लखनऊ के सभी कार्यालयों के बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता शक्ति भवन मुख्यालय पहुंचे।

शक्ति भवन पर किया प्रदर्शन

ऊर्जा निगमों के निजीकरण व उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने, संविदा कर्मियों की छटनी बंद कर उन्हें नियमित करने और पुराने पेंशन बहाली को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। शक्ति भवन पर बिजली कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में किसान भी सम्मिलित हुए। क्रांतिकारी किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस मौके पर निजीकरण वापस लो, चार लेबर कोड रद्द करो के नारे लगे।

ये भी पढ़े- तेज रफ्तार बोलेरो ने बैंड कर्मियों को मारी टक्कर… एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

आगरा में सभी सरकारी बैंक और एलआइसी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बिजली कर्मचारी काम कर रहे हैं। अमरोहा में बिजलीकर्मी सांकेतिक हड़ताल पर हैं और दोपहर बाद प्रदर्शन किया। फर्रुखाबाद में इलेक्ट्रिसिटी बिल और निजीकरण के विरोध में प्रांतीय कमेटी के आह्रान पर भी विद्युत विभाग संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दोपहर बाद प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़े- ‘मोहम्मद दीपक को देंगे मुंहतोड़ जवाब’, हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी का ऐलान

रामपुर में बिजली कर्मचारी व अन्य किसी संगठन आफिस में सामान्य रूप से कार्य रहे थे। राज्य कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष राम बाबू शर्मा ने भी हड़ताल व पुरानी पेंशन को लेकर आज कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं होने की जानकारी दी है। संभल जिले में बिजली कर्मियों ने रोज की तरह कार्य किया।

ये भी पढ़े- UP News: दामाद संग भागने वाली सास अब जीजा संग फरार, कैश-गोल्‍ड लेकर रफूचक्कर

Back to top button