Indian Army: युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, जाने आवेदन की आखिरी तारीख

Indian Army Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए 25,000 से अधिक पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. देशभर के योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.

Indian Army Agniveer Bharti 2026: जो भी उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए बेहद खास मौका है. भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. भर्ती के तहत देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. इस आवेदन के जरिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन समेत 25 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई हैजनरल ड्यूटी पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है और न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना चाहिए. टेक्निकल पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होना या 10वीं के साथ आईटीआई होना जरूरी है.क्लर्क या स्टोर कीपर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है और कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना चाहिए.ट्रेड्समैन पद के लिए 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु लगभग 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु लगभग 21 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई तिथि के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा किया जाएगा.सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा.भर्ती रैली में फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा. क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा. सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा.

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
आवेदन शुरू 13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026
ऑनलाइन परीक्षा (CEE) संभावित तिथि अप्रैल/मई 2026
रैली व फिजिकल टेस्ट CBT के बाद

कितना मिलेगा वेतन 

अग्निवीर के रूप में चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष लगभग 30000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. यह वेतन हर वर्ष बढ़ता रहेगा और चौथे वर्ष तक लगभग 40 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा.वेतन का कुछ हिस्सा अग्निवीर फंड में जमा किया जाएगा, जो सेवा पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को एकमुश्त राशि के रूप में मिलेगा. इसके अलावा उम्मीदवारों को बीमा और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी.

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट रखें.
Back to top button