इस अभिनेता ने Kartik Aaryan को कहा ‘खराब एक्टर’, बॉलीवुड में मची हलचल

Kartik Aaryan: एक्टर प्रशांत नारायणन ने कार्तिक आर्यन के बारे में कमेंट किया है। बताया कि लोग उन पर हंसते हैं। वह इंडस्ट्री में सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं। बस माता-पिता की दुआओं के भरोसे सर्वाइव कर रहे हैं।

Kartik Aaryan: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. लॉकडाउन के बाद से ‘भूल भुलैया’ फ्रैंचाइजी के बाहर उन्होंने कोई बड़ी हिट नहीं दी है. इधर बॉक्स ऑफिस पर उनका फीका दौर चल रहा है, उधर सोशल मीडिया पर लोग उनकी एक्टिंग की आलोचना भी करने लगे हैं. मगर अब ‘मर्डर 2’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों के एक्टर प्रशांत नारायणन ने कार्तिक के काम की तगड़ी आलोचना कर डाली है.

बेहद खराब एक्टर हैं कार्तिक आर्यन

दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बॉलीवुड बबल से बातचीत में प्रशांत ने कहा, “मुझे लगता है कि वह यहां के सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन बहुत लकी इंसान हैं. वह सिर्फ अपने माता-पिता के आशीर्वाद से ही टिके हुए हैं. मुझे वह उनकी पहली फिल्म (प्यार का पंचनामा) में पसंद आए थे.”

कार्तिक पर हंसते हैं लोग

जब पूछा गया कि इंडियन ऑडियंस कार्तिक की फ़िल्मों को क्यों पसंद करती है और उन्हें थिएटर में देखना क्यों पसंद करती है, तो प्रशांत ने कहा कि वे एक्टर्स की वजह से नहीं, बल्कि एक्टर पर हंसते हैं. उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि कितने लोग उनकी तारीफ़ कर रहे हैं, लेकिन मैंने लोगों को उन पर हंसते देखा है. इसलिए, अगर आप लोगों को हंसा सकते हैं, तो यह काफी अच्छी बात है. जब आप किसी के साथ हंस रहे होते हैं और जब आप किसी पर हंस रहे होते हैं, तो इसमें फ़र्क होता है. इंडियन ऑडियंस ज़्यादातर किसी न किसी पर हंस रही होती है.”

कार्तिक आर्यन करियर

कार्तिक आर्यन प्यार ने अपने अब तक के करियर में पंचनामा, भूल भुलैया 2, सोनू के टीटू की स्वीटी, लुका छुपी, पति पत्नी और वो, शहज़ादा और सत्यप्रेम की कथा जैसी फ़िल्में दी हैं. वहीं कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट में नागज़िला शामिल है, जिसकी शूटिंग अभी चल रही है. फ़िल्म में, एक्टर एक इच्छाधारी नाग, प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद का रोल निभाते दिखेंगे.

नागज़िला एक अनोखी एंटरटेनर होने का वादा करती है जिसमें फैंटेसी, लोककथा और फुल-ऑन फन का मिक्स है। फ़िल्म की कहानी के बारे में अभी ज़्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. बता दें कि ये फ़िल्म 14 अगस्त, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी.

Back to top button