
Noida: हाथ में पिस्टल, खून से लथपथ लाशें…, वैलेंटाइन डे पर एक प्रेम कहानी का THE END
Sumit Murder Mystery: नोएडा में वैलेंटाइन डे पर एक कार में युवक और युवती के गोली लगे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सेक्टर-39 में हुई इस घटना में पुलिस को प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका है।
Sumit Murder Mystery: आज का दिन हर सच्ची मोहब्बत करने वालों के लिए स्पेशल होता है. मगर, यूपी के नोएडा में एक कपल के लिए ये दिन नासूर बन गया. दरअसल, यहां सड़क किनारे खड़ी कार में एक प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान सुमित (32) और रेखा (26) के रूप में हुई है। दोनों के सिर में गोली लगी थी और लड़के के हाथ में पिस्टल मिली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
आखिरी मैसेज से खुला राज
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों एक दिन पहले ही अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे. दोनों के परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. इसी बीच नोएडा में एक कार के अंदर दोनों के शव मिले. मौके पर युवक के हाथ में पिस्टल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को गोली मारी गई और बाद में युवक ने खुद को गोली मार ली.
ये भी पढ़े- नशे के खिलाफ STF की बड़ी सफलता… उड़ीसा से लखनऊ तक फैला ड्रग नेटवर्क बेनकाब
दोनों 15 साल से रिलेशनशिप में थे
जांच में यह भी सामने आया है कि युवक ने युवती को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे. युवक का दावा था कि युवती ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही थी. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़े- Lucknow News: कैंट इलाके में मांझे से कटी बाइक सवार युवक की गर्दन, लगे 6 टांके
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों कल यानी गुरुवार से ही अपने-अपने घर से निकले थे। लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे। यह घटना पूरे नोएडा में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़े- बाराबंकी में दिनदहाड़े वकील की हत्या से सनसनी, पुलिस ने लखनऊ से 3 लड़कों को उठाया





