Rajpal Yadav के खाते में कितनी रकम पहुंची, किसने किया सिर्फ वादा…?

Rajpal Yadav Check Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में उन्होंने हाल ही में 2.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

Rajpal Yadav Check Bounce Case: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की तमाम दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को सोमवार 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 16 फरवरी को होगी। इससे पहले कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि हमने आपको दो दर्जन से अधिक मौके दिए। साथ ही कोर्ट ने दूसरे पक्ष से भी जमानत याचिका पर जवाब मांगा है।

सजा काट रहे है राजपाल यादव

राजपाल के वकील ने मीडिया से कहा, “हमने कोर्ट के निर्देशों का पालन किया। 2.5 करोड़ जमा हो चुके हैं। इसमें 40 लाख की पहली किश्त और बाकी दूसरी है। बाकी राशि पर बात चल रही है। अब कोर्ट जो फैसला ले, उसी का सम्मान करेंगे।” मध्यस्थता में दिए गए आश्वासनों के बाद यह कदम महत्वपूर्ण है। निचली अदालत ने पहले 6 महीने की सजा सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने भुगतान की शर्त पर राहत दी। अभी अगली सुनवाई बाकी है, जहां जेल अधीक्षक की रिपोर्ट आएगी।

देखें दानदाताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन राजपाल यादव के समर्थन में कौन-कौन लोग आए हैं? सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, मीका सिंह, राव इंद्रजीत सिंह और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े सितारों और नेताओं ने कितनी रकम की आर्थिक मदद दी है? सोशल मीडिया पर दावों और हकीकत में क्या अंतर है? जानिए राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने क्या कहा और क्या इस रकम के जमा होने से राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ पाएंगे?

नाम घोषित पेशा/पहचान सहायता राशि
राव इंद्रजीत सिंह म्यूजिक प्रोड्यूसर (Gem Tunes) ₹1,11,00,000 (1.11 करोड़)
मीका सिंह मशहूर गायक ₹11,00,000 (11 लाख)
तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल चीफ (बिहार) ₹11,00,000 (11 लाख)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड अभिनेता ₹10,00,000 (10 लाख)
केआरके (KRK) फिल्म क्रिटिक/एक्टर ₹10,00,000 (10 लाख)
अनूप जलोटा भजन सम्राट ₹5,00,000 (5 लाख)
सोनू सूद अभिनेता फिल्म में रोल और साइनिंग अमाउंट (रकम गुप्त)
गुरु रंधावा गायक अभिनेता अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एडवांस पेमेंट (रकम गुप्त)
सलमान खान अभिनेता और सुपरस्टार गुप्त सहयोग (संपर्क किया गया)
अजय देवगन अभिनेता गुप्त सहयोग (संपर्क किया गया)
डेविड धवन निर्देशक वित्तीय सहायता का आश्वासन

सोशल मीडिया पर जहां मदद की बाढ़ आई हुई है, वहीं सूत्रों और रिपोर्ट्स के अनुसार एक कड़वा सच यह भी है कि अब तक जुटाई गई कुल राशि 2 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है. अभी तक यह रकम 1 करोड़ 58 लाख ही हुई है. हालांकि, सलमान खान, सोनू सूद, रंधावा, डेविन धवन का इसमें रकम नहीं जुड़ा है.

ये भी पढ़े- O Romeo: शाहिद कपूर की आंधी में उड़ी ‘तू या मैं’, चौंका देगी पहले दिन की कमाई

राजपाल यादव पर कुल कर्ज का बोझ 9 करोड़ रुपये से अधिक है. मैनेजर गोल्डी के अनुसार, सलमान खान, अजय देवगन और डेविड धवन जैसे सितारों ने संपर्क जरूर किया है और वे कानूनी प्रक्रिया के तहत मदद करने की योजना बना रहे हैं.

ये भी पढ़े- इस अभिनेता ने Kartik Aaryan को कहा ‘खराब एक्टर’, बॉलीवुड में मची हलचल

Back to top button